वकीलों ने ठप किया UP में न्यायिक सिस्टम, लाठी चार्ज के विरोध में शुरू किया धरना; देखें Photos
राजधानी लखनऊ में रविवार को चले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के विरोध में सोमवार को प्रदेश के वकीलों ने प्रदर्शन किया. कामकाज ठपकर वकीलों ने अदालतों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसी के साथ वकीलों ने पुलिस को लाठी चार्ज का आदेश देने वाले अफसर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है. वकीलों के इस विरोध प्रदर्शन की वजह से प्रदेश भर के न्यायिक परिसरों में सन्नाटा पसरा रहा.
औरैया समेत समूचे उत्तर प्रदेश में वकीलों ने न्यायिक कार्य ठप कर दिया है. सभी अदालतों के बाहर वकील एकजुट होकर धरने पर बैठ गए हैं. सोमवार को वकीलों ने लखनऊ में वकीलों पर पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में जमकर नारेबाजी की और तीन दिन तक काम ठप रखने का ऐलान किया.
1 / 5
मेरठ जिला अदालत में भी वकीलों ने सोमवार को कामकाज ठप कर दिया. पुलिस पर वकीलों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए लखनऊ कांड पर चिंता जताई. साथ ही लाठी चार्च का आदेश देने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
2 / 5
बता दें कि रविवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ नगर निगम और लखनऊ जिला प्रशासन के साथ लखनऊ पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था. कचहरी परिसर के आसपास चले इस अभियान में अवैध रूप से बने वकीलों के ढाई सौ चैंबर तोड़ दिए गए. यह सारे चेंबर नाले के ऊपर बनाए गए थे.
3 / 5
इस दौरान वकीलों ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते का पुरजोर विरोध किया. एक वकील भाई-बहन ने तो चैंबर में ही सुसाइड का प्रयास किया था. हालांकि पुलिस ने समय रहते उन्हें रेस्क्यू कर लिया था. वहीं कार्रवाई का विरोध कर रहे वकीलों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया था.
4 / 5
प्रदेश भर के वकीलों ने लखनऊ के वकीलों के समर्थन में हूंकार भरी है. वकीलों के मुताबिक यदि सभी वकीलों को चैंबर मिल जाता तो उन्हें नाले पर अपना चैंबर खुद से बनाने की जरूरत ही नहीं पड़तीी.