भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश में भयानक गर्मी पड़ रही है. अधिकांश जिलों में पारा 40 के पार है. 48.2 डिग्री के साथ बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया है. स्थिति को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया है. वहीं, अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रहने को कह दिया गया है.

भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. मंगलवार यानी 20 मई को बांदा में पारा 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. यह इस सीजन का अधिकतम तापमान है. बांदा न सिर्फ देश का सबसे गर्म शहर बना, बल्कि दुनिया के तीसरे सबसे गर्म शहर के तौर पर भी रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक साल 2022 में यहां 49.2 डिग्री तक तापमान पहुंचा था. इस बार इस रिकॉर्ड के टूटने की पूरी आशंका है.
1 / 10
भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
हीटवेव की स्थिति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को हाई अलर्ट मोड में पर रखने के निर्देश दे दिए हैं. ब्रजेश पाठक ने साथ ही इसको लेकर अस्पतालों में अलग वार्ड बनाने का निर्देश दिया है. गर्मी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह तैयार रखने को कहा गया है.
2 / 10
भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के 53 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही शुष्क एवं गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं. इससे मई के अंत और जून की शुरुआत में ही गर्मी का सितम महसूस किया जा रहा है. इसके अलावा नौतपा की स्थिति के चलते भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है.
3 / 10
भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहेगा. दिन का तापमान 45 से 49 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की आशंका है. अगले 10 दिनों तक भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि, 29 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ राहत मिल सकती है. वहीं, मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है और 18 जून को गोरखपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है.
4 / 10
भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
भीषण गर्मी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. मथुरा के स्कूलों में 20 मई से गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है. इस दौरान कैंप और विशेष आयोजनों पर रोक लगा दी गई है. अंबेडकरनगर में समर वेकेशन घोषित कर दिया गया.. भदोही एवं मिर्जापुर मे सभी स्कूल 15 जून तक बंद करने का आदेश दिया गया है. वाराणसी में 12वीं तक के स्कूल 25 मई तक बंद रहेंगे. वहीं कानपुर, आगरा एवं बांदा 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है.
5 / 10
भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की जा रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से दोपहर के समय मंदिर आने से बचने की अपील की है. वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में चबूतरे को ठंडा रखने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है.
6 / 10
भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
फिलहाल, लखनऊ में गर्मी इतनी बढ़ गई कि एयर कंडीशनर ने भी काम करना बंद कर दिया. एसी चलाने पर हीट अलर्ट आने लगा है. कई इलाकों में बिजली कटौती की स्थिति देखी गई. ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. कई इलाकों में बिजली कटौती को लेकर हंगामा भी देखने को मिला है.
7 / 10
भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले में हाई अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने की अपील की है.
8 / 10
भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
.जिला प्रशासन का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह गर्म बना रह सकता है. ऐसे में बच्चों बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने होंगे. प्रशासन की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें. साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
9 / 10
भीषण गर्मी के चलते अलर्ट पर UP के अस्पताल, कई जिलों में स्कूल बंद, बांदा दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाई चल सकती हैं. दिन भर आसमान साफ रहने और तेज धूप के कारण तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने निर्माण स्थलों और फैक्ट्री में काम करने वाले संस्थानों को भी मजदूरों को समय-समय पर पानी और आराम की सुविधा देने का निर्देश दिया है.
10 / 10
Follow Us