लखनऊ मेट्रो पर LSG के सितारे; फैंस से मिले विलियमसन और अर्जुन तेंदुलकर, दिए ‘सफलता के मंत्र’- PHOTOS
लखनऊ मेट्रो और LSG की चार साल की साझेदारी का जश्न हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर शानदार रहा. केन विलियमसन, अर्जुन तेंदुलकर समेत LSG के सितारे प्रशंसकों से मिले, सेल्फी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया और युवा क्रिकेटरों को सफलता के मंत्र दिए. टीम ने मेट्रो की स्वच्छता और कलाकृतियों की सराहना की.
लखनऊ मेट्रो और आईपीएल टीम ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ (LSG) की साझीदारी के चार साल पूरे होने पर शनिवार को हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक खास कार्यक्रम (मीट एंड ग्रीट) आयोजित किया गया. जहां LSG टीम ने मेट्रो की स्वच्छता और कलाकृतियों की सराहना की.
1 / 6
इस मौके पर LSG के रणनीतिक सलाहकार और पूर्व कीवी कप्तान केन विलियम्सन, बल्लेबाज मुकुल चौधरी, ऑल-राउंडर अर्जुन तेंदुलकर और बाएं हाथ के स्पिनर एम. सिद्धार्थ मेट्रो स्टेशन पहुंचे. जहां LSG के सितारे प्रशंसकों से मिले और आधिकारिक टी-शर्ट भी भेंट कीं.
2 / 6
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने LSG सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा ‘सेल्फी कॉन्टेस्ट’ आयोजित की गई थी जिसके विजेताओं को आज अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से मिलने का सुनहरा मौका मिला.
3 / 6
विजेताओं ने खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई और उन्हें LSG टीम द्वारा आधिकारिक टी-शर्ट भी भेंट की गई. इस अवसर पर अभिनव सिन्हा क्रिकेट एकेडमी के 15 उभरते क्रिकेटरों के लिए एक विशेष प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया. जहां खेल की तकनीक को लेकर कई सवाल पूछे गए.
4 / 6
यह लखनऊ मेट्रो और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच साझीदारी का लगातार चौथा वर्ष है. यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ मेट्रो इस बार भी मैचों के दौरान रात 12:30 बजे तक सेवाएं दे रहा है. साथ ही इकाना स्टेडियम तक बस के जरिए भी प्रदान की जा रही है.
5 / 6
यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने कहा कि यह साझीदारी हर साल और मजबूत हो रही है, जिससे शहर के लोगों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव मिल रहा है. यह शानदार साथ आगे भी जारी रहेगा.