हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Sanjay Tripathi

संजय त्रिपाठी सिद्धार्थनगर में TV9 भारतवर्ष के रिपोर्टर हैं. संजय ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएससी स्नातक की पढ़ाई की है. इसके बाद वह हिंदुस्तान समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में काम किया. फिर वह लाइव इंडिया न्यूज़ चैनल से जुड़े्. बाद में वह एपीएन न्यूज चैनल भी काम किए. अब वह लंबे समय से TV9 भारतवर्ष के लिए सिद्धार्थनगर में रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
Sanjay Tripathi

डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के करीबी और बीजेपी नेता लवकुश ओझा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह एक मुस्लिम व्यक्ति से यह कहते हुए साफ साफ दिख रहे हैं कि अगर प्रसाद लेना है, तो जय श्री राम और जय श्री कृष्ण का जय घोष करना होगा. मुस्लिम व्यक्ति द्वारा जय श्री राम और जय श्री कृष्ण का जय घोष करने के बाद उसे पूड़ी-सब्जी की थाली दी गई .

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में रील बनाने के चक्कर में पांच लड़के पानी की टंकी पर चढ़ गए. इतने में सीढ़ी टूटने से नीचे गिरे तीन लड़कों में से एक की मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए. शेष दो लड़के 15 घंटे तक टंकी पर फंसे रहे. अंततः भारतीय वायुसेना ने Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.

सिद्धार्थनगर के लोटन में जमीनी विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद बवाल हो गया. आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया. सात घंटे चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. साथ ही एसओ पर गाज गिरी है.

सिद्धार्थनगर में थाने से दो इनामी गैंगेस्टर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. दोनों आरोपियों ने हवालात से पेट दर्द का बहाना था. इसके बाद पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर रफूचक्कर हो गए. इस घटना से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था. हालांकि, एसओजी और पुलिस टीम ने दो घंटे के अंदर इन्हें फिर से दबोच लिया.

सिद्धार्थनगर में शोहरतगढ़ विधानसभा से विधायक विनय वर्मा का एक वीडियो खुब वायरल हो रहा है. भाजपा के सहयोगी दल अपना दल के विधायक विनय वर्मा मंच पर ही सीडीओ की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी की बताई जा रही है, जहां सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था.

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक युवक ने मां से विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया. मुंबई से कमा कर लौटे इस युवक का पत्नी को मायके से वापस बुलाने को लेकर मां के साथ झगड़ा हुआ था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को बचाया है. पुलिस ने युवक और उसकी मां को हिदायत देकर छोड़ दिया है.

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर चल रही 150 से अधिक भेड़ों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस खौफनाक हादसे में 100 से ज्यादा भेड़ें घायल भी हुई हैं. हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस ने नाकाबंदी कर फरार ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, भेड़ मालिक ने लाखों के नुकसान का आकलन कर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

सिद्धार्थनगर में भाजपा के पूर्व विधायक और हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़की को ले जाते हैं और मुस्लिम बनाते हैं… तो तुम 10 मुस्लिम लड़की को लेकर जाओ, शादी-विवाह का […]