पत्नी को मायके से नहीं बुलाने दे रही थी मां, पहले हुई झड़प, फिर बेटे ने बनाया फांसी का फंदा; ऐसे बची जान
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक युवक ने मां से विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास किया. मुंबई से कमा कर लौटे इस युवक का पत्नी को मायके से वापस बुलाने को लेकर मां के साथ झगड़ा हुआ था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को बचाया है. पुलिस ने युवक और उसकी मां को हिदायत देकर छोड़ दिया है.
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक ने अपनी मां के व्यवहार से दुखी होकर सुसाइड का प्रयास किया. वह कमरे में फांसी लगाने का प्रयास कर ही रहा था कि सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया गया. इसके बाद युवक से पुलिस ने पूछताछ की. इसमें युवक ने जो खुलासा किया, वह सुनकर हर कोई हैरान रह गया. फिलहाल पुलिस ने युवक और उसकी मां को हिदायत देते हुए छोड़ दिया है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला सिद्धार्थनगर में चिल्हिया थाना क्षेत्र के बजहा का टोला सेमरा का है. पुलिस के मुताबकि इस गांव में रहने वाला विजय कुमार मुंबई में रह कर किसी कंपनी में नौकरी करता है. रविवार को ही वह मुंबई से घर लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी मायके में है. इसलिए उसने अपनी मां से कहा कि वह पत्नी को लिवाने के लएि उसके मायके जा रहा है. आरोप है कि इस बात पर युवक की मां भड़क गई.
मां-बेटे में हुई तकरार
युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके ससुराल जाने की बात से ही मां नाराज हो गई. कहने लगी कि तुम नशेड़ी हो. अब तुम्हारी बीवी भी आ जाएगी तो वह दोनों को कैसे संभालेगी. इसी बात पर मां बेटे में खूब तकरार हुआ. इसके बाद युवक विजय कुमार कमरे में चला गया और पंखे के कुंदे में फंदा लगाकर जान देने की कोशशि की. परिजनों को इसकी भनक लगी तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी.
पुलिस ने बचाया
इसके बाद चिल्हिया थाने से पलटा देवी चौकी प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पहले दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन जब विजय ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया. गनीमत रही कि कमरे में पुलिस के दाखलि होने तक विजय अभी फंदा ही बना रहा था. ऐसे में पुलिस ने उसे सुरक्षित बचा लिया है. जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने मां-बेटे को कड़ी हिदायत दी और उन्हें मुक्त कर दिया है.
