डिमांड पूरी ना होने पर ब्रेकअप, दो प्रेमियों ने खा लिया था जहर; ऐसा है श्रद्धा दुबे का अतीत

लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का अतीत विवादों से भरा है. उसके सहपाठियों के अनुसार, वह महंगे शौक पूरे करने वाले बॉयफ्रेंड चुनती थी, मांगें पूरी न होने पर ब्रेकअप कर लेती थी. इसी वजह से उसके दो पूर्व प्रेमियों ने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की थी.

श्रद्धा दुबे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का अतीत भी काफी विवादित रहा है. उसके सहपाठियों का दावा है कि वह बॉयफ्रेंड तो कपड़े की तरह बदलती थी. उसके एक सहपाठी का कहना है कि जब तक बॉयफ्रेंड उसकी डिमांड पूरी करता था, तब तक उसे भाव देती थी, जैसे ही वह मना करता, उससे ब्रेकअप हो जाता था.

इसी प्रेम प्रसंग और ब्रेकअप की वजह से उसके दो प्रेमियों ने जहर खाकर जान देने की भी कोशिश की थी. श्रद्धा दुबे के साथ रायबरेली में आठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले एक युवक ने बताया कि पढ़ाई तो वह जबरदस्ती करती थी. उसने यहां एक निजी विद्यालय में पढ़ाई की, बाद में वह गर्ल्स स्कूल में चली गई. उस छोटी उमर में ही उसके ढेरों बॉयफ्रेंड थे. श्रद्धा की वजह से स्कूल के बाहर अक्सर झगड़े भी होते थे.

बचपन से थे महंगे शौक

श्रद्धा दुबे के सहपाठी के मुताबिक श्रद्धा को महंगे शौक बचपन से ही थे. उसे शुरू से ही ऐसे बॉयफ्रेंड की तलाश रहती, जो उसे महंगे रेस्टोरेंट में ले जाए और महंगा गिफ्ट दे. उसे रसूखदार परिवार के लड़कों से दोस्ती गांठने का भी शौक रहा है. जब तक उसके बॉयफ्रेंड उसकी मांगे पूरी करते, वह उनके साथ रहती, लेकिन जैसे ही इनकार करते, ब्रेकअप कर लेती थी. उसके इसी प्यार और ब्रेकअप की वजह से उसके दो प्रेमियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी.

शर्मिंदा हैं माता-पिता

लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड और इसमें श्रद्धा दुबे का नाम आने के बाद से उसके परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है. इन दो हफ्तों में श्रद्धा के पिता एसपी दुबे और सौतेली मां शायद ही घर से बाहर निकले हैं. उनके घर में जरूरी सामान भी ऑनलाइन मंगाया जा रहा है. श्रद्धा के रामजीपुरम स्थित घर में ही नहीं, पूरे मोहल्ले में लोग इस मामले में बोलने से बच रहे हैं. हालांकि श्रद्धा को लेकर यहां उसके परिचितों और रिश्तेदारों के बीच कानाफूंसी खूब हो रही है.

Follow Us