बुलंदशहर में शादी समारोह के वायरल वीडियो में दूल्हे द्वारा जिगाना पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने पर हड़कंप मच गया है. प्रतिबंधित तुर्की मेड जिगाना पिस्टल से 17 राउंड फायर करने वाले मीट कारोबारी के बेटे शादाब पर FIR हुई है. पुलिस पिस्टल की उत्पत्ति और वीडियो के वर्ष (2022) की जांच कर रही है. यह पिस्टल भारत में प्रतिबंधित है और इसके आतंकी समूहों से संबंध होने की आशंका है.
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित अपनी पत्नी अर्चना पंडा से मारपीट के वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. बुलंदशहर पुलिस ने अर्चना की तहरीर पर गुड्डू पंडित के खिलाफ FIR दर्ज की है. वीडियो में उन्हें पत्नी के बाल खींचते और मारपीट करते देखा गया, जिससे वह नई कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं. यह घटना घरेलू हिंसा के गंभीर सवाल खड़े करती है.
बुलंदशहर के शिकारपुर से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया. वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उन्होंने 63 साल की उम्र में दिल्ली के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. अनिल शर्मा चार बार के विधायक रहें, साथ ही योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वन राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया.
बुलंदशहर में पत्नी ने पति को कथित अवैध संबंधों का विरोध करने पर गला घोंटकर मार डाला. पति कृष्ण कुमार पत्नी प्रीति के फोन पर लंबी बातचीत का विरोध करता था. आरोपी पत्नी ने पति की संपत्ति बेचकर प्रेमी संग फरार होने की भी योजना बनाई थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में संपत्ति विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले चाकू से भाभी को गोदा, फिर उसकी जुबान भी काट डाली. यह दिल दहला देने वाली वारदात बुलंदशहर के भईपुरा गांव में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी देवर की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार है.
बुलंदशहर की पुलिस ने रविवार तड़के एक 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया है. इस बदमाश पर नाबालिग से रेप के बाद हत्या का आरोप है. इस एनकाउंटर में गुलावठी और सिंकदराबाद थाना प्रभारी को भी गोली लगी. गनीमत रही कि यह गोली इन दोनों इंस्पेक्टरों के बुलेटप्रूफ जैकेट में आकर फंस गई.
बुलंदशहर में 12 वर्षीय तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. बच्ची को अगवा कर रेप किया गया और फिर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. उसका शव वैर रेलवे स्टेशन पर अर्धनग्न हालत में मिला है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की हैं. यह घटना पूरे क्षेत्र में आक्रोश का कारण बनी है.