अमरोहा: पत्नी को दो दोस्तों संग भेजा, दोनों ने सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप; पति समेत 3 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक नशेड़ी पति ने अपने ही दोस्तों से अपनी पत्नी का दुष्कर्म कराया और फिर उसे चुप रहने की धमकी दी. पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने भाई के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन को गिरफ्तार किया है.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी को दोस्तों के से दुष्कर्म कराया. उसने पहले पत्नी को पैसे लाने के बहाने दोस्तों के साथ भेजा, इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर बंधक बनाया गया. इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
यही नहीं, जब पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई, तो उल्टा उसे चुप रहने की धमकी दी गई. घटना अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा क्षेत्र की है. पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपने भाई के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए, आरोपी पति और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
‘तू बेफिक्र रह मैं पीछे से बाईक लेकर आ रहा हूं’
जानकारी के मुताबित, आरोपी पति ने अपनी पत्नी से दोस्तों के साथ जाकर किसी से पैसे लाने के लिए बोला. ज़ब पत्नी ने दोस्तों के साथ जाने से मना किया तो कहा, ‘तू बेफिक्र रह मैं भी पीछे से बाईक लेकर आ रहा हूं.’ फिर पत्नी को दोस्तों के साथ भेज दिया. इसी दौरान पति के दोस्तों ने महिला को कही सुनसान जगह लेकर जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला.
ज़ब घटना के बारे पीड़ित महिला ने अपने पति को आपबीती बताई तो पति ने उल्टा दोस्तों पर पुलिस से कार्यवाही न कराने की बात कही. साथ ही पत्नी को चुप रहने के लिए दवाब बनाया ओर धमकी तक दी की किसी से भी इस बात का जिक्र तक नहीं करना. ज़ब पीड़ित महिला का एक सप्ताह के बाद सब्र का बांध टुटा तो उसने अपने भाई इसकी जानकारी दी.
ऐसी घटना रिश्तों के विश्वास को खत्म कर देती है
महिला का भाई उसको थाने लेकर पहुंचा ओर घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने पति और उसके दो दोस्तों सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. वहीं, अब आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है. लेकिन पति के पत्नी के साथ कराई गई ऐसी घटना रिश्ते के बीच के विश्वास को भी खत्म कर देती है.
