काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, गंगा आरती में हुए शामिल- Photos

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लिया. उन्होंने मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया और भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया. आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर रिंकू सिंह ने अपनी मंगेतर के साथ यह आध्यात्मिक दौरा किया.

काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, गंगा आरती में हुए शामिल- Photos
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह मंगलवार को अपनी मंगेतर समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लिया.
1 / 7
काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, गंगा आरती में हुए शामिल- Photos
आईपीएल (IPL) के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर दोनों ने आध्यात्मिक शांति के लिए यह दौरा किया. रिंकू सिंह आईपीएल में KKR टीम का हिस्सा है, जिसे पिछले दिन पहली जीत मिली.
2 / 7
काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, गंगा आरती में हुए शामिल- Photos
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में करीब 30 मिनट तक आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में लगकर दर्शन किए, इसके बाद गंगा आरती में शामिल हुए.
3 / 7
काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, गंगा आरती में हुए शामिल- Photos
दोनों नमो घाट से दशाश्वमेघ घाट नाव से पहुंचे. जहां गंगा आरती में शामिल हुए. इस दौरान रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने मां गंगा का दूध से अभिषेक भी किया.
4 / 7
काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, गंगा आरती में हुए शामिल- Photos
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने करीब एक घंटा दशाश्वमेघ घाट पर बिताए, जहां दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और घाट पर होने वाले धार्मिक आयोजन का आनंद लिया.
5 / 7
काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, गंगा आरती में हुए शामिल- Photos
इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद और मोमेंटो देकर क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज का भव्य स्वागत किया.
6 / 7
काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, गंगा आरती में हुए शामिल- Photos
रिंकू सिंह ने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा कि गंगा आरती में शामिल होना एक अद्भुत अनुभव रहा, हम सभी लोग काफी आनंदित हैं आप सभी लोगों के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.
7 / 7
Follow Us