UP Express: दो मिनट में देखिए उत्तर प्रदेश की 9 बड़ी खबरें
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस में आज हम आपको दो मिनट में प्रदेश की 9 बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे. पहली खबर कफ सिरप केस को लेकर है, जिसकी सुनवाई से जज ने खुद को अलग कर लिया है. दूसरी खबर नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट अटकने की है. तीसरी खबर मेरठ से है, जहां धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. चौथी खबर मुरादाबाद में धर्मांतरण के दबाव के आरोप की है.
पांचवीं खबर अंबेडकरनगर से हैं, जहां धर्मांतरण मामले में अभियुक्त के खिलाफ एक्शन हुआ है. छठवीं खबर जौनपुर से है, जहां आजाद बिंद हत्याकांड में पुलिस ने एक्शन लिया है. सातवीं खबर नोएडा से है, जहां साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आठवीं खबर गोरखपुर में बच्चे की हत्या के अभियुक्त की पिटाई की है और नौवीं खबर बरेली के प्रभा सिनेमा हॉल में लगी आग से जुड़ी है.