हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Manoj Tripathi

मनोज त्रिपाठी प्रतापगढ़ में टीवी9 भारतवर्ष के रिपोर्टर हैं. सिविल लाइन में रहने वाले मनोज त्रिपाठी ने हाईस्कूल व इंटर मीडिएट यूपी बोर्ड से किया और कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. वह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मिडिया में जनता टीवी, न्यूज एक्सप्रेस, न्यूजवर्ल्ड इंडिया, लाइव टुडे, एपीएन न्यूज, द क्विंट, एबीपी गंगा में काम करने के बाद अब TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं.

Read More
Manoj Tripathi

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक रिटायर्ड फौजी कपिल ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने साले देवेंद्र यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी अपनी पत्नी पर मायके से पैसे लाने का दबाव डालता था, जिससे विवाद बढ़ा. घटना प्रतापगढ़ के मदाफरपुर बाजार में हुई. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

प्रतापगढ़ में एक दरोगा ने वर्दी का दुरुपयोग कर महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ एक साल तक रेप किया. महिला की शिकायत पर मामले का खुलासा हुआ है. आरोपी दरोगा पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता है. एसपी प्रतापगढ़ ने आरोपी दरोगा को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. यह घटना पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ल के परिवार ने बेटे की गिरफ्तारी के बाद गहरा दुख जताया है. प्रतापगढ़ निवासी उसके पिता राम सजीवन शुक्ल का कहना है कि इस घटना के बाद परिवार सामाजिक और मानसिक दबाव में है. मां मिथिलेश ने कहा कि यदि बेटे से गलती हुई होगी तो उसे सजा मिले, लेकिन यदि वह निर्दोष है तो उसे न्याय मिलना चाहिए.

प्रतापगढ़ में मुहर्रम के मद्देनजर प्रशासन ने एहतियाती कार्रवाई करते हुए कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैयैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोगों को नजरबंद कर दिया है. गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल भदरी किले पहुंचा और आदेश की प्रति चस्पा की गई. प्रशासन के अनुसार, सभी लोगों को शुक्रवार रात तक पुलिस निगरानी में अपने आवास पर रहना होगा.

प्रतापगढ़ में पुलिस भर्ती 2023 के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने वाले एक महिला समेत 8 सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. ये सभी खुद को स्वतंत्रता सेनानी परिवार का आश्रित बता तक नौकरी हासिल कर ली थी. इस खुलासे के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है.

ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और हॉर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने के बाद देश में गैस का संकट गहराता जा रहा है. प्रतापगढ़ में इसका असर साफ देखने को मिल रहा है. जहां घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े हैं वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की […]

प्रतापगढ़ में पति के अवैध संबंध को लेकर पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे. बुधवार यानी 26 नवंबर को भी दोनों के बीच झगड़े हुए थे. इस बीच पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

राजा भैया एक बार फिर चर्चा में हैं. इस उनकी चर्चा हथियारों के जखीरे को लेकर हो रही है. इस संबंध में उनकी पत्नी भानवी कुमारी ने एक वीडियो जारी किया है.