वाराणसी में यूपी का पहला पुलिस म्यूजियम, बदलती वर्दी, हथियार और गौरवशाली इतिहास

वाराणसी में यूपी का पहला पुलिस संग्रहालय खुला है. यह म्यूजियम गदर से लेकर आज तक यूपी पुलिस की वर्दी, हथियारों और कार्यशैली के ऐतिहासिक को बताएगा. यह पुलिस की विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को उससे परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

वाराणसी में यूपी का पहला पुलिस म्यूजियम, बदलती वर्दी, हथियार और गौरवशाली इतिहास
वाराणसी में प्रदेश का पहला पुलिस संग्रहालय जनता के लिए खोल दिया गया है. यह संग्रहालय न केवल पुलिस की ऐतिहासिक यात्रा को दर्शाता है, बल्कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका और उसके साहसिक प्रयासों की झलक भी प्रस्तुत करता है.
1 / 6
वाराणसी में यूपी का पहला पुलिस म्यूजियम, बदलती वर्दी, हथियार और गौरवशाली इतिहास
अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त पुलिस लाइन डॉ ईशान सोनी ने बताया कि पुलिस की वेशभूषा, हथियार और कार्यशैली आदि से परिचित कराने के उद्देश्य से इस पुलिस संग्रहालय का निर्माण कराया गया है. जहां अब तक आए बदलाव को दिखाया गया है..
2 / 6
वाराणसी में यूपी का पहला पुलिस म्यूजियम, बदलती वर्दी, हथियार और गौरवशाली इतिहास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के अपने पिछले दौरे मे पुलिस संग्रहालय को देखा था. उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के बीच यह संग्रहालय पुलिस की विरासत को सहेजने का अहम प्रयास है.
3 / 6

4 / 6

अलग-अलग समय में इस्तेमाल की गई वर्दियां यह बताती हैं कि पुलिस बल ने किस तरह अपने स्वरूप और तकनीक को समय के अनुसार ढाला है. संग्रहालय में नए आधुनिक तकनीक वाले भी असलहे प्रदर्शित किये गए हैं, जो बदलाव को दर्शाता है.
5 / 6
वाराणसी में यूपी का पहला पुलिस म्यूजियम, बदलती वर्दी, हथियार और गौरवशाली इतिहास
डॉ ईशान सोनी ने बताया कि संग्रहालय में रखे गए कई हथियार ऐसे हैं जो वर्षों पहले अपराधियों को सबक सिखाने और उनको सही जगह पहुंचने में पुलिस द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे. इन बंदूकों के साथ उनकी विस्तृत जानकारी भी लिखी गई है.
6 / 6
Follow Us