गाजियाबाद में सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर 3 सगी बहनों की मौत, ऑनलाइन कोरियन लवर गेम की थी लत
गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में रात दो बजे 3 बहनों की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. तीनों को ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम की लत थी. ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि तीनों ने सामूहिक आत्महत्या की होगी, लेकिन अब तक इस बात की पृष्टि नहीं पाई है.
गाजियाबाद की एक सोसाइटी में 3 सगी बहनों की बीती रात करीब 2 बजे 9वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों की में मौत हो गई. तीनों बहनें टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में रहती थीं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बहने एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए है. मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है.
पूरी घटना रात करीब 2 बजे भारत सिटी बी-1 टावर के फ्लैट संख्या 907 में हुई. स्थानीय लोगों के पुलिस को बताया कि देर रात तेज आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो पाया तीन लड़कियां निशिका(16), प्राची(14), पाखी (12) बेहद गंभीर हालात में जमीन पर गिरी पड़ी हैं.
एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ती थीं तीनों बहनें
परिजनों के मुताबिक, तीनों बहनें एक साथ ही सोती थीं. तीनो बहनों में खूब प्यार था. वे एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ती थीं. हर छोटी से बड़ी चीजें वह साथ ही करती थीं. तीनों लड़कियों की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस को लड़कियों के कमरे से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को लड़कियों के कमरे से एक सुसाइ़ड नोट भी मिला है. इस नोट में आई लव यू मम्मी पापा लिखा है और फिर सॉरी लिखा है. इसके अलावा उनके कमरे से एक डायरी भी बरामद हुई है, जिसपर लिखा है कि वी लव कोरियन गेम. फिलहाल, पुलिस ने तीनों बच्चियों के मोबाइल को फॉरेंसिक लैब भेज दिया है. लॉक पैटर्न लगे होने के चलते मोबाइल को अब तक खोला नहीं जा सका है.
लड़कियों के पिता ने की है दो शादियां
तीनों नाबालिग लड़कियों के पिता का नाम चेतन है. उनका ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम है. उन्होंने दो शादियां कर रखी हैं. वह तकरीबन तीन से चार साल से भारत सिटी सोसाइटी में अपनी दोनों पत्नियों और बच्चियों को साथ लेकर रह रहे थे.
हर एंगल पर की जा रही घटना की जांच
पुलिस का कहना है कि घटना की जांच सभी तरीके के संभावित एंगल पर की जा रही है. डिजिटल गतिविधियां और आसपास सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच भी कराने की व्यवस्था की जा जा रही है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या ऑनलाइन कोरियन लवर गेम की लत के तीनों बहनों ने सुसाइड कर लिया. फिलहाल, इस बात की पृष्टि अब तक नहीं हो पाई है.
