हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

सौरभ सिंह

करीब 16 साल पहले पत्रकारिता शुरू की. 13 साल तक प्रिंट मीडिया में नोएडा, गुरुग्राम, अलवर, धौलपुर, भरतपुर और गाजियाबाद में बतौर क्राइम रिपोर्टर काम किया. करीब तीन साल से डिजिटल पत्रकारिता में हूं. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से प्राचीन इतिहास और दर्शन शास्त्र से ग्रेजुएशन की और पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद कानून में स्नातक की उपाधि हासिल की. उसके बाद से लगातार पत्रकारिता कर रहा हूं.

Read More
सौरभ सिंह

उत्तर प्रदेश में जमीन बंटवारे के लंबित मामलों के समाधान के लिए राजस्व विभाग ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है. इससे अब सह-खातेदार घर बैठे बंटवारे की शिकायतें दर्ज करा सकेंगे. GIS तकनीक, EWS प्रमाण पत्र और सरलीकृत खतौनी भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी, जिससे प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनेगी. यह व्यवस्था लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाएगी.

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी सपा-बसपा के बाद अब कांग्रेस के साथ राजनीति में वापसी कर सकते हैं. गोरखपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं संग उनकी मौजूदगी ने सियासी अटकलों को तेज कर दिया है. मधुमिता हत्याकांड के बाद जेल से रिहा हुए अमरमणि ने महाराजगंज की फरेंदा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जबकि बेटे अमनमणि नौतनवां से उतरेंगे. उनकी कांग्रेस में संभावित एंट्री से यूपी की राजनीति गरमा गई है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में करीब 200 हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस रिकॉर्ड से लापता हो गए हैं. अलीगढ़ पुलिस ने इनकी तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. एसएसपी ने इन लापता बदमाशों का सत्यापन कराने वाले बीट कांस्टेबल को 1000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

उत्तर प्रदेश में सितंबर माह में अप्रत्याशित भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे 23 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. जन्माष्टमी पर पश्चिमी यूपी में मूसलाधार बारिश हुई और पूरे प्रदेश में यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मानसून की ट्रफ रेखा इसका मुख्य कारण हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं.

अयोध्या राम मंदिर के पहले सीईओ एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा का परिवार बेहद प्रभावशाली है. उनके पिता दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे, बहन जेएनयू में प्रोफेसर हैं और भाई प्रशासक. एनडीए के जरिए वायुसेना में चयनित हुए मिश्रा ने 43 साल देश की सेवा की है. अब वे भगवान राम की सेवा में जुटेंगे.

उत्तर प्रदेश के बहराइच में खौफ का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को वन विभाग ने आखिरकार दबोच लिया है. इस तेंदुए ने कतर्नियाघाट में एक युवक पर हमला कर उसे मार डाला था, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत थी. वन विभाग की टीम ने विशेष घेराबंदी कर इसे पिंजरे में कैद किया. अब मेडिकल जांच के बाद तय होगा कि इसे कहां छोड़ा जाए, वहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक मणिराम छावनी में हो रही है. महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में कुल 9 सदस्रू मौजूद हैं. वहीं बाकी सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए हैं. माना जा रहा है कि थोड़ी ही देर में बैठक के सीईओ के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी रफ्तार में है, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से अगले चार दिनों तक 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. भारतीय मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है. प्रयागराज समेत कई इलाकों में रविवार की रात से ही रूक-रूककर बारिश हो रही है. इससे कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है.