हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Vivek Kumar Jain

विवेक जैन TV9 भारतवर्ष के लिए आगरा में रिपोर्टर हैं. उन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, एजेंसी, रेडियो और डिजिटल के लिए पत्रकारिता करते 44 साल हो चुके हैं. उन्होंने LL.B और पॉलिटिकल साइंस से स्नातकोत्तर किया और MBA की डिग्री लेने के साथ ही पत्रकारिता में डिप्लोमा कोर्स किया. इसके बाद उन्होंने दैनिक अखबार से अपनी पत्रकारिता का सफर शुरू किया. वह जनसत्ता, हिंदुस्तान, इंडिया टीवी, सीएनबीसी आवाज, आउटलुक, बीबीसी हिंदी, दैनिक भास्कर, स्वदेश, पीटीआई भाषा, सीएनईबी, सीएनएन (आईबीएन) भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
Vivek Kumar Jain

आगरा में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की झूठी शान के नाम पर हत्या कर दी. बेटी की मित्रता से नाराज पिता ने धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया और खुद थाने में सरेंडर कर दिया. उसे अपने कृत्य का कोई पछतावा नहीं है.

आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिले शव के टुकड़ों को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. ओडिशा की महिला की बर्बर हत्या कर शव के 19 टुकड़े किए गए, फिर कूकर में उबालकर ट्रॉली बैग में रखे गए. अवैध संबंधों के विवाद में हुई इस खूनी वारदात के बाद आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में चेन्नई पुलिस जुटी है.

आगरा कैंट पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक से आरपीएफ जवानों की मारपीट के बाद बवाल मचा है. मामले में चार RPF जवानों को सस्पेंड किया गया है. वहीं, अब परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस बीच डिप्टी एसएस की बहन ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर शताब्दी रोकने का प्रयास किया.

भीषण गर्मी के बीच पर्यटकों को ताजमहल में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. एक वायरल वीडियो ने परिसर में पानी की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को उजागर किया है. ASI की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाती है. देश-विदेश से आए अतिथि बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं.

आगरा के खेरिया मोड़ इलाके में एक घर के फ्रिज में जमी बर्फ की आकृति शिवलिंग जैसी दिखाई देने के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अमरनाथ यात्रा के बीच सामने आए इस घटनाक्रम को कई श्रद्धालु भगवान शिव का चमत्कार मानकर पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग और विशेषज्ञ इसे बर्फ जमने की प्राकृतिक प्रक्रिया का परिणाम बता रहे हैं.

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर RPF जवान और डिप्टी एसएस के बीच मारपीट से हड़कंप मच गया. एक घायल यात्री के मामले में शुरू हुआ विवाद कथित वसूली के प्रयास तक पहुंच गया. डिप्टी एसएस के विरोध करने पर आरपीएफ कर्मी ने मारपीट की. वहीं, अब घटना के बाद 4 RPF जवानों को निलंबित कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. यहां पति की शराब की लत और मारपीट से परेशान होकर मायके में बैठी पत्नी को मनाने ससुराल आए युवक ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी. पत्नी ने साथ जाने से इनकार किया तो आरोपी आक्रोशित हो गया और इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

आगरा में ताजमहल देखने आईं दो फ्रांसीसी महिला पर्यटकों को एक कैब ड्राइवर ने ठगा. ड्राइवर ने फर्जी पार्किंग शुल्क के नाम पर उनसे 50 यूरो (लगभग ₹5000) लिए। स्थानीय गाइडों की मदद से पुलिस को सूचित किया गया, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में लिया और पर्यटकों के पैसे वापस करवाए. पर्यटकों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, फिर भी पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की.