ताजमहल में हिंदू महासभा ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान भी गाया, देखे वीडियो

आगरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग ताजमहल परिस के अंदर तिरंगा थामे हुए और 'जन गण मन' गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई है.

ताजमहल में तिरंगा फहराने का दावा

ताजनगरी आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गणतंत्र दिवस के मौके पर ताजमहल के परिसर में तिरंगा फहराने और सामूहिक तौर पर राष्ट्रगान गाने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

इस घटना को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने इस कार्य को अंजाम दिया है. संगठन का दावा है कि साल 1632 में ताजमहल का निर्माण शुरू होने के बाद से आज तक इसके मुख्य परिसर में कभी तिरंगा नहीं फहराया गया था. हिंदू महासभा ने इसे एक ‘ऐतिहासिक कदम’ बताते हुए कहा कि यह देश की अस्मिता और गौरव का प्रतीक है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें संगठन के सदस्य ताजमहल के अंदर तिरंगा थामे हुए और ‘जन गण मन’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और स्थानीय पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई है.

प्रशासनिक जांच शुरू

ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ (CISF) के पास होती है. परिसर के भीतर किसी भी प्रकार के झंडे या धार्मिक/राजनीतिक गतिविधियों पर सख्त पाबंदी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद संगठन के पदाधिकारी झंडा लेकर अंदर कैसे पहुंचे?

प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह वीडियो परिसर के किस हिस्से का है. इसके पीछे किन लोगों की भूमिका है. महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि भारत के सर्वोच्च स्मारक पर राष्ट्रीय पर्व के दिन तिरंगा फहराना हर नागरिक का अधिकार है. उन्होंने इसे ताजमहल के इतिहास की एक नई शुरुआत बताया है.