BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्षी दलों को घेरने के लिए बीजेपी ने आज यानी मंगलवार को सबसे लखनऊ में जनाक्रोश मार्च निकाला. इस मार्च में सीएम योगी के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पूरा मंत्री मंत्रिमंडल मौजूद रहा. इसके अलावा बीजेपी के सहयोगी दलों के नेता भी इस मार्च में नजर आए.

BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS
नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक लोकसभा में पास नहीं हो सका. इसको लेकर बीजेपी ने सपा और कांग्रेस को घेरते हुए लखनऊ में जनाक्रोश रैली निकाली, जिसकी अगुवाई खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की.उनके नेतृत्व में हजारों महिलाओं का हुजूम मुख्यमंत्री आवास से सिविल हॉस्पिटल होते हुए विधान भवन तक उमड़ तक चला.इस जनाक्रोश पदयात्रा में सीएम योगी के साथ पूरा मंत्रिमंडल सड़क पर उतरा दिखाई दिया.
1 / 9
BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS
विधान भवन के सामने महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को विधानसभाओं एवं लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. लेकिन कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके सहित इंडी गठबंधन के दलों ने इसे बाधित करने का प्रयास कर अपना अलोकतांत्रिक और महिला-विरोधी चेहरे को उजागर किया है.
2 / 9
BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी अन्याय के विरोध में देशभर में आधी आबादी सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक ढंग से अपना आक्रोश प्रकट कर रही है. इतनी गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में महिलाओं सहभागिता प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के प्रति व्यापक जनसमर्थन और आशीर्वाद का प्रतीक है. उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश का एक-एक नागरिक आधी आबादी की इस मांग के साथ मजबूती से खड़ा है.
3 / 9
BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS
सीएम योगी ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते सालों में देश ने व्यापक परिवर्तन देखा है. महिला, गरीब, युवा और किसान’ इन चार जातियों को केंद्र में रखकर नीतियों का निर्माण किया गया है. इन प्रयासों से ही देश ने विकास और आत्मनिर्भरता के नए मानक स्थापित किए हैं. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित अनेक योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है.’
4 / 9
BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS
सीएम योगी ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं केवल लाभ वितरण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि परिवारों को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने का आधार बन रही हैं. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, घरौनी वितरण जैसे प्रयासों ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी आर्थिक सशक्तीकरण से जोड़ने का कार्य किया है. डबल इंजन की सरकार लगातार कार्य कर रही है, लेकिन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के दल हर योजना का विरोध करते हैं.
5 / 9
BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS
सीएम योगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने वाला है और यह व्यवस्था वर्ष 2029 तक लागू हो जाए, इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सभी को आश्वस्त भी किया. इसके बावजूद इन विपक्षी दलों का जो आचरण रहा है, वह नारी गरिमा के प्रतिकूल रहा है. इसी कारण आज देशभर की महिलाएं इन दलों के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन कर रही हैं.
6 / 9
BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा युवा संबंधी अन्य योजनाएं तहत ऐसा किया जा रहा है. सीएम योगी ने आक्रोश पदयात्रा में आई बड़ी संख्या में आईं सभी महिलाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाते रहेगी.
7 / 9
BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS
सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री आवास से शुरू हुई बीजेपी इस जनाक्रोश पदयात्रा के समय भी चुभने वाली तेज धूप थी. लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं इस जनाक्रोश मार्च में नजर आईं. उनके हाथों में नारों की तख्तियां थीं. इस दौरान सपा और कांग्रेस के किलाफ नारेबाजी करती हुई वह सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा की तरफ बढ़ रही थीं.
8 / 9
BJP की जनाक्रोश रैली, CM योगी के साथ सड़क पर पैदल चलीं हजारों महिलाएं; PHOTOS
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ केन्द्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और सहयोगी दलों के नेता संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहे. इसके अलावा
मंत्रिमंडल के सदस्यों तथा भाजपा की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी जनाक्रोश रैली के दौरान दिखाई दिए.
9 / 9
Follow Us