17 साल के भतीजे चाची की कनपटी पर मारी गोली, थाने पहुंचकर बोला-झगड़ा करती थी, इसलिए जान ले ली

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव में 17 साल का भतीजे ने अपनी ही चाची को मौत के घात उतार दिया. वह घर के अंदर घुसाकनपटी पर बंदूक सटाई और फिर गोली चला दी. गोली लगने से चाची पूजा त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. लेकिन कुछ ही देर बाद मवाना थाने पर जाकर उसने सरेंडर कर दिया

मेरठ में भतीजे ने चाची की हत्या की Image Credit:

मेरठ में रिश्तों को शर्मसार करने और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी ही चाची की गोली मारकर हत्या कर दी. उसने पुलिस को बताया कि उसकी चाची रोज उससे कहासुनी करती थी. इससे वह परेशान था. ऐसे में उसने चाची की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी.

कनपटी पर तमंचा सटाकर चाची को मार दी गोली

हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव के रहने वाला आरोपी भतीजा चाची से कहासुनी के बाद घर के अंदर घुसा. कनपटी पर बंदूक सटाई और फिर गोली चला दी. गोली लगने से चाची पूजा त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. लेकिन कुछ ही देर बाद मवाना थाने पर जाकर उसने सरेंडर कर दिया.

घटना के बाद इलाके में दहशत

घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी के पिता ने रोते-रोते पुलिस से कहा कि बेटे ने हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पति धर्मेंद्र त्यागी का पत्नी की लाश देखकर रो-रोकर बुरा हाल है.

रिश्ते में आरोपी की ममेरी बहन भी लगती थी पूजा

आरोपी के पिता देवेंद्र सेना में पोस्टेड हैं. उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा हिमांश, वहीं, दूसरा बेटा वह है जिसने अपनी ही चाची को गोली मार मौत के घाट उतार दिया. मृतका पूजा त्यागी आरोपी से चाची-भतीजे का रिश्ता था ही. साथ में वह उसकी ममेरी बहन भी लगती है. पूजा की शादी आरोपी के चाचा से 4 साल पहले हुई थी. दोनों का एक 6 महीने का बच्चा भी है.

झगड़ा करती थी इसलिए मार दिया

आरोपी ने पुलिस को बताया कि आए दिन चाची उससे झगड़ा करती थी. कहासुनी करती थी. इसलिए गोली मार दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस की तरफ से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी को तमंचा कहां से मिला था.