ड्रोन चोर की अफवाह उड़ाने वाली इन्फ्लूएंसर पर केस, बनाया था फेक वीडियो

मेरठ में एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर पर ड्रोन चोर को लेकर अफवाह उड़ाने के मामले में केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि फालोअर्स बढ़ाने के चक्कर में उसने फेक वीडियो बनाकर पैनिक क्रिएट करने की कोशिश की.

हुई कार्रवाई Image Credit:

ड्रोन चोर की झूठी अफवाह का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाली महिला इन्फ्लूएंसर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोप है कि महिला ने ड्रोन चोर के पीछे भागने की बात कहते हुए फर्जी तरीके स वीडियो बनाकर की वायरल किया. रात 3 बजे उसने ये वीडियो बनाया. पूछताछ में पता चला कि कि उसने ऐसा फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में किया. ये फर्जी वीडियो मीनाक्षी रणवीर नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से अपलोड किया गया था. अब इस मामले में अफवाह, फर्जी सूचना से माहौल बिगाड़ने की साजिश औप भ्रम फैलाने जैसे आरोपों में पुलिस ने ब्रह्मपुरी थाने ने मुकद्दमा दर्ज किया है.

अफवाहें बढ़ा रहीं चिंताएं

सख़्ती के बाद ड्रोन चोरी के मामलों को लेकर अफवाह उड़ाने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है. अभी तक 2 महिला सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. मेरठ में लगातार ड्रोन उड़ने और ड्रोन के माध्यम से रेकी कर चोरी करने के अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं. इसके चलते गांव वालों रात- रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं. ऐसे में फैल रही अफवाहें उन्हें और परेशान कर रही हैं. इसी को लेकर पुलिस झूठी सूचना फैलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.

बढ़ी सख्ती

पुलिस पहले भी लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील कर चुकी है लेकिन सीएम योगी के दौरे इन मामलों में कार्यवाइयां बढ़ी हैं. पुलिस ने दो महिला इनफ्लुएंसर पर मुकदमा दर्ज किया जो अपने अकाउंट में फॉलोवर्स बढ़ाने और वीडियो पर ज्यादा व्यूज के लिए ऐसी बातों को हवा दे रही थीं. इसके लिए वे बाकायदा वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए शेयर कर रही थीं.

पुलिस ने की कार्रावाई

पुलिस दरअसल में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सरस्वती लोक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला मीनाक्षी रणवीर के सोशल मीडिया अकाउंट व अन्य एक महिला जिसका इंस्टाग्राम अकाउंट meerut_twins_454 पर पुलिस ने झूठी अफवाह फैलाने और माहौल बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है. दोनों महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह देर रात ड्रोन चोर के पीछे भागते हुए नजर आ रही है. यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. इस मामले में जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मामला पूरी तरह से फर्जी है.

Follow Us