‘मुकदमा वापस ले लो, वरना…’, इनकार पर मुरादाबाद में स्कूल संचालक पर बरसाईं गोलियां

मुरादाबाद में एक स्कूल के संचालक राजेश कुमार अपने घर लौट रहे थे, जैसे ही वह सिरसवां हरचंद चौराहे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनको रोक लिया. आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह और उनके साथियों ने राजेश पर नागफनी थाने में दर्ज पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उनपर गोलियां चलानी शुरू कर दी.

मुरादाबाद में स्कूल संचालक पर फायरिंग में गिरफ्तार आरोपी

​मुरादाबाद जनपद के थाना भगतपुर इलके में पुरानी रंजिश और मुकदमेबाजी के चलते विवाद में जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. दरअसल सिरसवां हरचंद निवासी ट्रांसपोर्टर और स्कूल संचालक राजेश कुमार को गांव के चौराहे पर घेरकर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जानलेवा इस हमले में राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए कांठ रोड इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एक शैक्षणिक ट्रस्ट पर कब्जे को लेकर रंजिश

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जाच के साथ कार्रवाई की है, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस विवाद की जड़ एक शैक्षणिक ट्रस्ट पर कब्जे को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह और उनके पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. घटनास्थल पर मौजूद डायल 112 की सक्रियता से एक मुख्य आरोपी को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया गया है.

मुकदमा वापस लेने से मना किया तो कर दी फायरिंग

​वारदात लगभग 9 बजे की है, जब राजेश कुमार मुरादाबाद से अपने घर लौट रहे थे, जैसे ही वह सिरसवां हरचंद चौराहे के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनको रोक लिया. आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूरन सिंह और उनके साथियों ने राजेश पर नागफनी थाने में दर्ज पुराना मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और इनकार करने पर उनपर फायरिंग कर दी.

पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा

राजेश के हाथ, पीठ और चेहरे को छूते हुए गोलियां लगीं है. घायल होने के बावजूद घायल ने साहस दिखाया और पास खड़ी पुलिस वैन को सूचना दी है. पुलिस ने मौके से भाग रहे आरोपी आकाश यादव को रंगे हाथों पकड़ लिया है. दोनों पक्षों के बीच विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. इसे लेकर पूर्व में भी जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी.

पुलिस ने क्या बताया?

मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना इलाके में घटी घटना को लेकर एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया, “भगतपुर पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा हरचंद गांव के पास कुछ व्यक्तियों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग की है, पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि राजेश कुमार अपने गांव जा रहे थे. पुराने विवाद के कारण उन्हें रोका गया था. इन पक्षों के बीच थाना नागफनी में पहले से एक मुकदमा दर्ज है, जिसे वापस लेने के लिए आरोपी पक्ष उन पर दबाव बना रहा था.

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने आगे बताया कि रंजिश में डराने-धमकाने के उद्देश्य से उन पर गोलियां चलाई गई हैं. पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है, मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से साक्ष्य बरामद किए गए हैं. मामले में साक्ष्य संकलन और अन्य विधिक कार्रवाई तेजी से प्रचलित है.

Follow Us