11,282 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण- Photos

प्रधानमंत्री मोदी आज (28 मार्च) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण करेंगे. यह एयरपोर्ट उत्तर भारत की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा. पीएम कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और एमआरओ सुविधा का शिलान्यास भी करेंगे. यूपी 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बनेगा.

11,282 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण- Photos
देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण लोकार्पण के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री मोदी इसके फेज-1 का लोकार्पण करने के साथ ही एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और एमआरओ सुविधा का शिलान्यास भी करेंगे.
1 / 8
11,282 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण- Photos
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ी है. यह परियोजना न केवल यूपी, एनसीआर बल्कि पूरे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाली साबित होगी.
2 / 8
11,282 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण- Photos
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भारत सरकार से मई 2018 में सैद्धान्तिक मंजूरी मिली थी. यह परियोजना चार चरणों में विकसित की जा रही है, जिस पर कुल 29,560 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ यूपी 5 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा.
3 / 8
11,282 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण- Photos
फेज-1 में एयरपोर्ट के विकास में कंसेशनायर द्वारा 6,876 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि यूपी सरकार ने भूमि अधिग्रहण पर 4,406 करोड़ व्यय किए हैं. इस तरह फेज-1 की कुल लागत लगभग 11,282 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें 12 मिलियन पैसेंजर प्रति वर्ष की प्रारंभिक क्षमता होगी.
4 / 8
11,282 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण- Photos
यह एयरपोर्ट देश का एक अत्याधुनिक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब होगा, जहां सड़क, रेल, मेट्रो और क्षेत्रीय ट्रांजिट सिस्टम का सहज एकीकरण किया गया है. इससे यात्रियों और कार्गो परिवहन दोनों के लिए समय और लागत में भारी कमी आएगी. साथ ही पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी.
5 / 8
11,282 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण- Photos
एयरपोर्ट पर विकसित मल्टी-मोडल कार्गो हब की शुरुआती क्षमता 2.5 लाख मीट्रिक टन सालाना होगी, जिसे बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकेगा. साथ ही, 40 एकड़ क्षेत्र में एमआरओ सुविधा से विमानों का मेंटिनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग देश में ही संभव होगी.
6 / 8
11,282 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण- Photos
जेवर एयरपोर्ट को आधुनिक, डिजिटल और पर्यावरण संतुलन के साथ विकसित किया जा रहा है. एयरपोर्ट के अंदर बैठने वालों के लिए बांस से बने फर्नीचर का उपयोग किया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए अनुकूल है. एयरपोर्ट का डिजाइन भारतीय संस्कृति से जोड़ने का काम करेगा.
7 / 8
11,282 करोड़ की लागत से तैयार हुआ जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी आज करेंगे लोकार्पण- Photos
कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे एयरपोर्ट का औपचारिक लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे जिसमें डेढ़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है.
8 / 8
Follow Us