‘पत्नी बीमार हो तो दूसरी शादी की मिले इजाजत’, UCC के खिलाफ एसटी हसन का बेतुका तर्क

पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने UCC का विरोध करते हुए कहा कि हर धर्म के पर्सनल लॉ हैं. उन्होंने तर्क दिया कि बीमार या असंगत पत्नी होने पर दूसरी शादी की इजाजत मिलनी चाहिए. उनका मानना है कि UCC भारत की आबादी में नफरत फैलाने का प्रयास है.

सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन (फाइल फोटो)

केंद्र सरकार ने UCC यानी समान नागरिक संहिता को लागू करने का संकेत दिया है. इसको लेकर देश भर में विपक्ष के नेता हमलावर है. इस बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने गुरुवार को UCC के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की. उन्होंने कहा कि हर धर्म के अपने पर्सनल लॉ हैं.

डॉ एसटी हसन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम UCC के विरोध करते हैं, हर मजहब को अपनी किताबों से लॉ दिए गए है, उसे सब फॉलो करते हैं. किसी को कोई परेशानी नहीं है. इस दौरान UCC का विरोध करते हुए सपा नेता ने बेतुका तर्क भी दिया, उनका मानना है कि अगर पत्नी बीमार हो तो पति को दूसरी शादी करने की इजाजत मिलनी चाहिए.

‘पत्नी बीमार हो तो दूसरी शादी की इजाजत मिले’

सपा नेता ने कहा, ‘देखिए फौजदारी हो, कत्ल हो या फिर चोरी, सबके कानून एक हैं. ये जो कानून है कि आप दूसरी शादी नहीं कर सकते हैं, आप सोचिए कि किसी पत्नी बीमारी से ग्रस्त है या फिर वह करप्ट है. बहुत बदतमीज है या फिर एक दूसरे से बनती नहीं है, तो क्या वह एक दूसरे के साथ रहते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते है?’

इसके आगे डॉ एसटी हसन कहते हैं कि, ‘हमारा ये मानना है कि आपने बेहयाई ओर रुनीयायनत को कानूनी दर्जा दे दिया, लिव इन रिलेशनशिप में तो अब दो शादी या एक शादी से क्या फर्क पड़ रहा है. ऐसे में अगर पत्नी बीमार हो तो पति को दूसरी शादी करने की इजाजत मिलनी चाहिए.

‘ये कॉमनुअल माहौल बनाने की साजिशें’

वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एनडीए के घटल दलों से UCC का विरोध करने के बयान पर पूर्व सांसद ने कहा कि सभी एनडीए के घटक दलों के लोग विरोध कर रहे हैं. अभी एक बहुत पुरानी मस्जिद शहीद हुई और मस्जिदें भी निशाने पर हैं. ये कॉमनुअल माहौल बनाने की साजिशें हैं.

सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा कि पहले ये वंदे मातरम लेकर आये, अब UCC लेकर आ गए. उन्होंने कहा कि सरकारी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए, हिंदुस्तान की आबादियों में नफरत पैदा करने की कोशिश कर रही है.

Follow Us