हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Ajug Pandey

अजुग पाण्डेय अमेठी से रिपोर्टर हैं. टीवी जर्नलिज्म में एंकरिंग और रिपोर्टिंग का डिप्लोमा करने के बाद उन्होंने रीजनल और नेशनल चैनलों में काम किया. 10 सालों से ज्यादा समय से वह टीवी की पत्रकारिता कर रहे हैं. के न्यूज, इंडिया वाइस, सूर्य सामाचार सहित अन्य चैनलों में काम कर चुके है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Read More
Ajug Pandey

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से स्मृति ईरानी का नाम कट गया है, जिससे अमेठी में हड़कंप मच गया है। सांसद रहते हुए भी, उनका नाम पंचायत सूची में न होना बड़ी गड़बड़ी मानी जा रही है. डीएम ने आवेदन न होने का तर्क दिया, जबकि भाजपा ने आवेदन जमा होने का दावा किया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं, क्योंकि वे 2024 लोकसभा में वोट कर चुकी थीं.

अमेठी पुलिस ने बीएलओ निशा यादव और उनकी 82 साल की नानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. निशा यादव का कहना है कि हम लोगो को मारा गया. फिर उल्टे हमारे खिलाफ ही मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया. यहां तक हमारी जो नानी 82 साल की हैं, चल भी नहीं पाती, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया.

अमेठी में शादीशुदा प्राइमरी टीचर उमाकांत शुक्ला का दिल अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली एक शिक्षामित्र पर आ गया था. लेकिन उसकी पत्नी अपने अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध करती थी. ऐसे में हैवान पति ने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला.

अमेठी में एक व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया और ₹9 लाख से अधिक की फिरौती वसूली गई. यह घटना यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस क्राइम नीति पर गंभीर सवाल उठाती है, क्योंकि पुलिस 48 घंटे से अधिक समय तक कोई ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रही.

मशहूर टायर कंपनी सीएट पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे अमेठी में ₹4000 करोड़ का निवेश कर टायर फैक्ट्री लगाएगी. इससे 4000 से अधिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे. योगी सरकार में बेहतर कानून-व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं के कारण अब उद्यमी नोएडा-गाजियाबाद के बजाय पूर्वांचल को चुन रहे हैं. इंडस्ट्रीज के आने से इस क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी और स्थानीय पलायन रूकेगा.

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में फॉर्म 7 को लेकर बवाल मचा है. अमेठी और इटावा में बीएलओ से मारपीट व सरकारी दस्तावेज छीनने के आरोप भाजपा नेताओं पर लगे हैं. इस घटना ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने मोर्चा खोलते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पूर्व एमएलसी दीपक सिंह शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने प्रयागराज जाने को लेकर अड़े हुए थे.ऐसे में प्रशासन ने दीपक सिंह को अमेठी के गौरीगंज पहुंचते ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नजरबंद कर दिया है.

अमेठी के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास के रेलवे क्रॉसिंग पर रात में 9 बजे ड्यूटी गेटमैन वीरेंद्र को तैनात किया गया था. लेकिन ड्यूटी के दौरान शराब पीकर नशे में धुत हो गया.इसके चलते उसने ट्रेन आने के चलते गेटमैन ने रेलवे फाटक तो बंद कर दिया. लेकिन नशे में होने के चलते उसे खोलना भूल गया.