वाराणसी में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री, UGC नियम पर दिल्ली कूच की दी चेतावनी

पूर्व PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की. वहीं, इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से UGC के नए नियमों पर कड़ा विरोध जताया. अग्निहोत्री ने UGC नियमों को अधूरा बताते हुए इसके खिलाफ एक बड़े आंदोलन की घोषणा की.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से अलंकार अग्निहोत्री ने की मुलाकात

पूर्व PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से UGC नियमों को लेकर हमलावर हैं. इस बीच उन्होंने वाराणसी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की है. वहीं, इसके बाद अलंकार अग्निहोत्री ने बड़ा ऐलान करते UGC के नए नियमों के विरोध में अपने समर्थकों के साथ दिल्ली कूच की चेतावनी दी.

अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य से मुलाकात के बाद कहा कि एससी-एसटी नियमों का बहुत दुरुपयोग है, इससे हानि हो रही है. इसीलिए अपने समर्थको के साथ इसके खिलाफ विरोध करेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार 6 फरवरी तक UGC के नए नियमों को वापस नहीं लेती है, तो वह 7 फरवरी को वह अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे.

शंकराचार्य से हुई बातचीत पर क्या कहा?

अलंकार अग्निहोत्री ने PCS पद से UGC के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ प्रयागराज में हुए अभद्रता को लेकर ही इस्तीफा दिया था. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को UGC के नए नियमों पर रोक लगा दी. वहीं, अग्निहोत्री ने शंकराचार्य से हुई बातचीत पर कहा, ‘ अभी मौन हैं लेकिन आशीर्वाद प्राप्त हुआ है.’

7 फरवरी को हाथरस से दिल्ली PMO तक पैदल मार्च

इससे पहले 29 जनवरी को हाथरस में अलंकार अग्निहोत्री ने UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को अधूरा करार दिया था. उन्होंने कहा कि, ‘UGC के नए नियमों पर रोक लगाने वाला कदम स्वागत योग्य है, लेकिन यह पूर्ण नहीं है. इस पूरे कानून को वापस लेना होगा.’ साथ ही सभी स्वर्ण समाज से भारत बंद और दिल्ली कूच करने पर समर्थन मांगा था.

अलंकार अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के साथ प्रेस वार्ता में कहा, ‘UGC पर काम 19 तारीख से सांसदों को कर देना चाहिए था, जो काम सुप्रीम कोर्ट को करना पड़ा है. उन्होंने 1 फरवरी को भारत बंद और 7 फरवरी को हाथरस से दिल्ली PMO तक पैदल मार्च का ऐलान किया था और पीएमओ कार्यलय पहुंच कर इच्छा म्रत्यु मांग करने का एलान किया.