हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Anil Kumar

अनिल कुमार उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से रिपोर्टर हैं. वह पत्रकारिता में साल 2007 में ज़ी न्यूज के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की. मौजूदा समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से होते हुए डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहा हूं. मेरा प्रयास रहता है कि मेरी खबरों से किसी भी तरह की अफवाह या फिर किसी का मानसिक आघात न पहुंचे. मेरे द्वारा कई ऐसी खबरें बनाई गई, जो राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियां बनी.

Read More
Anil Kumar

टी-सीरीज़ गायिका नीलम शर्मा ने आर्थिक तंगी में ₹1.70 करोड़ के जेवर गिरवी रखे थे. आरोप है कि कारोबारी ने उन्हें लौटाने की बजाय AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया और ₹50 लाख की मांग की. पीड़िता ने गाजीपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर है. इससे कई डूबने की घटनाएं सामने आई हैं. दादा के अंतिम संस्कार के लिए आए युवक समेत कई लोगों की जान जा चुकी है. प्रशासन लगातार लोगों से तटों से दूर रहने की अपील कर रहा है, पर आस्था और रोमांच के चलते लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं.

गाजीपुर में बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने 141 जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त कर दिया है. सेफ्टी ऑडिट में 529 स्कूल जर्जर पाए गए थे, जिनमें से 483 को असुरक्षित घोषित किया गया. यह कार्रवाई बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए की गई है. वहीं 55 अन्य स्कूलों को भी जल्द ही गिराया जाएगा.

गाजीपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर की वजह से 12 चरवाहे और 2500 भेंड़ें टापू पर फंस गईं. सूचना मिलने पर एसपी ईरज राजा की अगुवाई में प्रशासन ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. अंधेरे में बचाव कार्य के लिए नाइट विजन ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया. इस सफल अभियान में सभी चरवाहों और भेड़ों को सकुशल बचा लिया गया है.

बहराइच को बड़ी रेल सौगात मिली है. नेपालगंज रोड से वाराणसी सिटी के बीच विशेष ट्रेन सेवा आज से शुरू हो रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन खासकर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों के लिए वाराणसी तक पहुंच आसान करेगा.

दोनों पैरों में गोली लगने के बाद बदमाश ध्रुव पासी गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से कूद कर फरार हो गया. यह स्थिति तब है जब वह अपने पैरों पर खड़ा होने में भी असमर्थ था और चार पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में था. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

गाजीपुर में पति की मजबूरी को बेवफाई मानकर पत्नी ने अपने दो मासूम बेटों की निर्मम हत्या कर दी. पति अर्जुन राजभर दूर शहरों में परिवार के लिए पसीना बहाता रहा, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते जब वह एक बार पैसे नहीं भेज पाया तो पत्नी को उसकी दूसरी शादी का शक हो गया. इस खौफनाक शक ने दो जिंदगियां लील लीं. गांव लौटने पर उसकी चीखें सुनकर पूरा गांव दहल गया.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक मां ने अपने 12 और 11 वर्षीय दो बेटों करन व आर्यन की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने खुद फांसी लगाने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया. बच्चों की हत्या रॉड से सिर कुचलकर की गई है. पुलिस पिता की दो शादियों को वारदात का एक संभावित कारण मानकर जांच कर रही है, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा है.