यूपी एटीएस ने नकली भारतीय नोटों की तस्करी का बड़ा खुलासा किया है. बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के मालदा के रास्ते उत्तर प्रदेश में आ रहे 1 लाख से अधिक जाली नोट बरामद कर दो आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है. ये उच्च गुणवत्ता वाले नोट थे जो देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकते थे. एटीएस अब पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक नवजात बच्ची नाली में रोती हुई मिली, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला. यह घटना मानवता को झकझोर देने वाली है. बच्ची के मिलने के बाद कई लोग उसे गोद लेने के लिए आगे आए, जिससे भावुक माहौल बन गया. पुलिस और चाइल्ड लाइन ने बच्ची को संरक्षण में ले लिया है और मामले की जांच जारी है, ताकि उसके माता-पिता का पता लगाया जा सके.
कासगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे हड़कंप मच गया. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
कासगंज में 55 वर्षीय साधु बाबा की झोपड़ी में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों और साधु-संतों ने इसे हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी है.
कासगंज के शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक प्राथमिक स्कूल में छुट्टी के बाद 8 साल की मासूम छात्रा 5 घंटे तक कमरे में बंद रही. शिक्षकों ने बंद करते समय ध्यान नहीं दिया. बच्ची के रोते-बिलखते का वीडियो वायरल होने पर परिजनों में आक्रोश है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कासगंज में अलीगढ़ से उड़ान भरा एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस लाइन के पास खेत में गिरे इस विमान की चपेट में आने से हाईटेंशन लाइन टूट गई. हादसे में ट्रेनी महिला पायलट घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है.
कासगंज पुलिस ने 4 वर्षीय बालिका हत्याकांड का खुलासा किया है. साथ ही मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है. यह जघन्य वारदात ग्राम प्रधान चुनाव 2021 की पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी. आरोपियों ने बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी.
कासगंज में शुक्रवार रात आए भयंकर आंधी-तूफान ने खूब तबाही मचाई. यहां शेखूपुरा गांव में एक मकान की छत ढहने से वीरभान, उनकी पत्नी नीलम और 3 साल की बेटी काव्या की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, परिवार के 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस दुखद हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया है. जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं.