हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Dhirendra Shukla

धीरेंद्र शुक्ला भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट से रिपोर्टर हैं. उनकी शिक्षा दीक्षा यहां एक छोटे से गांव के स्कूल से हुई. 2017 में लखनऊ से ग्रेजुएशन के बाद प्रयागराज से Diploma in Elementary Education किया. उसके बाद से ही वह पत्रकारिता में सक्रिय हैं. बीते 6 सालों में उन्होंने चित्रकूट से कई बड़ी और चौंकाने वाली खबरें ब्रेक की हैं. खासतौर पर चित्रकूट जेल में गैंगवार से लेकर निखत अंसारी कांड तक के मामले में शानदार रिपोर्टिंग का परिचय दिया है.

Read More
Dhirendra Shukla

चित्रकूट में एक 13 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. पूर्व किराएदार ने बच्चे को अगवा कर गला घोंट दिया, फिर शव को ले जाकर शौचालय में दफनाया. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या के मात्र 29 मिनट बाद उसने कारोबारी पिता से 40 लाख की फिरौती भी मांगी. पुलिस ने कॉल डिटेल्स से आरोपी को धर दबोचा. यह वारदात बदले की भावना से की गई थी.

चित्रकूट में बदमाशों ने कारोबारी अशोक केसरवानी के 14 साल के बेटे का पहले अपहरण किया. फिर 40 लाख की फिरौती मांगी. रकम नहीं मिलने पर बच्चे की गला घोंट कर हत्या कर दी. अब इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. वहीं, दूसरे आरोपी के पैर में गोली लगी है.

चित्रकूट का प्रसिद्ध गधा मेला, जिसकी शुरुआत औरंगजेब ने 300 साल पहले की थी, इस बार फिर फिल्मी सितारों के नाम वाले गधों की वजह से चर्चा में रहा. 'सन्नी देओल' 1.05 लाख में बिका, वहीं 'शाहरुख' को 70 हजार मिले. औरंगजेब को जब अपने सैनिकों और गधों के बीमार पड़ने पर बाबा बालक नाथ ने भगवान मत्स्यगयेन्द्र नाथ से क्षमा मांगने की सलाह दी, तभी से यह मेला चला आ रहा है.

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 43.13 करोड़ का बड़ा कोषागार घोटाला सामने आया है. पेंशनभोगियों के खातों में गलत तरीके से भुगतान कर यह धोखाधड़ी की गई. पुलिस ने 95 लोगों पर नामजद मामला दर्ज किया है, जिनमें कोषागार कर्मी भी शामिल हैं. मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है.

चित्रकूट में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां फर्जी तरीके से बीमा क्लेम के लिए आरोपी पति-पत्नी ने एक युवक को कार में जिंदा जलाकर मार डाला. इस वारदात को कुरूप फिल्म की स्टाइल में अंजाम दिया गया. पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हुआ और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.