उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत हो गई. उसके मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार, पति नॉनवेज और शराब का शौकीन था, जिसका महिला विरोध करती थी. इसी बात पर हुए विवाद में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है.
अलीगढ़ में इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर एक छात्रा को धर्मांतरण और ब्लैकमेल का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने सोनू चौधरी बनकर छात्रा से दोस्ती की और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया, न मानने पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी. पुलिस अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलता एक मामला अलीगढ़ से सामने आया है. मोबाइल फटने से घायल हुए युवक को अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टांकों की जगह स्टेपलर पिन लगाए गए. संसाधनों की कमी के कारण डॉक्टरों को यह 'जुगाड़' करना पड़ा, जो प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को उजागर करता है. इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में एक छात्रा ने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली. छात्रा कोलकाता की रहने वाली थी और कुछ दिन पहले ही वापस कैंपस में आई थी. बताया जा रहा है कि फोन पर मां से कहासुनी के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया. AMU में तीन सालों में यह चौथी आत्महत्या की घटना है.
अलीगढ़ में एक पड़ोसी ने 14 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया. घर लौटने पर माता-पिता ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग निकला. पुलिस ने गांधी पार्क थाना क्षेत्र में POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है.
अलीगढ़ में डीएम आवास के सामने एक युवती ने पारिवारिक विवाद और पढ़ाई की फीस न मिलने से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया. युवती ने खुद पर डीजल उड़ेल लिया था. हालांकि, पुलिस ने समय रहते उसे बचा लिया. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई थी.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घर से सब्जी लेने निकली पीड़िता को अगवा कर जबरन शराब पिलाकर दो दरिंदों ने हैवानियत की. उसके शरीर पर दांत काटने के निशान भी मिले हैं. सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है.
बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने अलीगढ़ में अपनी पैतृक संपत्ति बचाने के लिए DM और SSP से गुहार लगाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी वसीयत बनाकर उनकी पुश्तैनी ज़मीन और हेरिटेज हवेली पर कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है. यह मामला कोर्ट में लंबित है. एक्टर ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है.