पति गए नमाज पढ़ने, पत्नी ने बुला लिया बॉयफ्रेंड; तभी लगी आग में दोनों झुलसे… युवक की मौत

अलीगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना हुई है. यहां पति के नमाज पढ़ने जाते ही एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया. इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई, जिससे युवक की झुलसकर मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना तुर्कमान गेट इलाके की है.

आग में झुलसा प्रेमी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक चोरी छुपे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया था. तभी घर में आग लग गई. इस आग में झुलसक कर युवक की मौत हो गई. जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई है. स्थानीय अस्पताल से उसे दिल्ली स्थित हॉयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है. इस घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है.

घटना के वक्त महिला के पति अपने परिवार के लोगों के साथ पास की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे. मामला अलीगढ़ के ऊपरकोट कोतवाली थाना क्षेत्र में तुर्कमान गेट इलाके का है. पीड़ित पति वसीम ने बताया कि मृत प्रेमी का नाम फरमान है. दो साल पहले तक वह घर में ही संचालित कारखाने में काम करता था, लेकिन उसकी हरकतों की वजह से उन्होंने उसे नौकरी से निकाल दिया था.

संदिग्ध परिस्थिति में लगी आग

जानकारी के मुताबिक वसीम और परिवार के लोगों के घर से निकलते ही फरमान घर में घुस आया. उस समय घर में वसीम की पत्नी नाजरीन घर में अकेले ही थी. देखते ही देखते आग की लपटें और धुआं बाहर नजर आया तो इलाके में दहशत फैल गई. इसके बाद अंदर देखा गया तो फरमान और नाजरीन बुरी तरह झुलस चुके थे. आनन फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान फरमान की मौत हो गई. वहीं नाजरीन की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर किया गया है.

देवर ने बताई कहानी

वसीम के छोटे भाई नदीम ने बताया कि सुबह की नमाज के लिए परिवार के लोगों के निकलते ही फरमान घर में घुसा और उसी घर में आग भी लगाई. इस घटना में नाजरीन के साथ वह खुद भी बुरी तरह झुलस गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक आग के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है. पुलिस फिलहाल हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है.