5 मिनट अतिरिक्त, जूते-मोजे पहनकर आना मना… UP पुलिस SI परीक्षा कल से, कैंडिडेट्स इन बातों का रखें ध्यान

UP Police SI Bharti 2025 लिखित परीक्षा 14-15 मार्च को होगी. 4543 पदों के लिए 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन किए हैं. परीक्षा केंद्र पर जूते-मोजे पहनकर आना वर्जित है, केवल चप्पल या सैंडल में ही प्रवेश मिलेगा. वहीं, कैंडिडेट्स को लिखित एग्जाम में 5 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेंगे.

UP पुलिस SI परीक्षा कल से

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा शनिवार-रविवार को दो पालियों में होगी. इस बार परीक्षा के लिए 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. प्रदेश में विभिन्न जिलों में कुल 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों की 16 हजार CCTV से निगरानी रखी जाएंगे.

UPPRPB की ओर से 1 मार्च 2026 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. अभ्यर्थियों को केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है. साथ ही परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक जांच और आधार सत्यापन के बाद ही प्रवेश मिलेगा. साथ ही परीक्षा को शुचिता बनाए रखने कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं.

परीक्षा केंद्र पर जूते-मोजे पहनकर आना वर्जित

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कुल 4543 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है. इसमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस- 4242, महिला प्लाटून कमांडर- (पीएसी बटालियन) 106, पुरुष प्लाटून कमांडर- 135 और पुरुष प्लाटून कमांडर (उप्र विशेष सुरक्षा बल) के 60 पद शामिल हैं. परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में होनी है.

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय भी देने का निर्णय लिया गया है. साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जूते-मोजे पहनकर आना वर्जित है. अभ्यर्थियों को चप्पल या सैंडल पहनकर आने पर प्रवेश मिलेगा.

1,166,386 पुरुष और 409,374 महिला उम्मीदवार

पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष, DG SB शिराडकर ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1,575,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें से 1,166,386 पुरुष उम्मीदवार और 409,374 महिला उम्मीदवार हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में केवल नीले या काले रंग का पेन, अपना पहचान पत्र और अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) ले जाने की अनुमति होगी.

वहीं, परीक्षा को नकल मुक्त और सकुशल संपन्न करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा केन्द्रों पर राजपत्रित अधिकारी- 372, निरीक्षक- 2142, उप निरीक्षक- 7640, मुख्य आरक्षी- 8479, आरक्षी- 12969, होमगार्डस- 749, पीएसी – 04 कम्पनी 02 प्लाटून जनपदों में 03 प्लाटून पीएसी जीआरपी समेत यातायात पुलिस बल पर्याप्त संख्या में लगाया गया है.

Follow Us