35 सेकंड में 37 चप्पलें… अलीगढ़ में थाने के बाहर महिला ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

अलीगढ़ में एक महिला छेड़छाड़ और बदनाम किए जाने से परेशान थी. ऐसे में उसने ऐसा करने वाले को अपने पति की मदद के गंगीरी थाने के बाहर पकड़ लिया. फिर उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी. महिला ने 35 सेकंड में युवक को कुल 37 चप्पल मारें.

महिला ने युवक को जमकर पीटा

अलीगढ़ में एक युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में महिला और उसका पति को युवर को थाने गंगीरी थाने के बाहर पकड़ा और फिर चप्पलों से धुनाई कर दी है. युवक पर महिला के साथ लंबे समय से छेड़छाड़, बदनाम और परेशान करने का आरोप था. महिला और उसका पति युवक की हरकतों से दुखी हो चुके थे. ऐसे में उन्होंने युवक की सरेआम पिटाई का कदम उठाया.

35 सेकंड बरसाए 37 चप्पल

महिला के पति ने पहले युवक को बाइक से खींचकर सड़क पर गिराया. फिर, उसे पकड़ लिया. इसके बाद महिला ने युवक को जमीन पर गिराकर उसके सिर, चेहरे, गाल और सीने पर चप्पलों से लगातार हमला किया. महिला ने करीब 35 सेकंड में युवक 37 चप्पलें मारी. इसके बाद वह लातों से भी युवक को पीटते हुए नजर आ रही है. फिलहाल, इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है.

मूकदर्शक बनी रही पुलिस

हैरानी की बात है कि सामने पुलिस थाना होने के बावजूद पुलिस विवाद की शुरुआत में हस्तक्षेप करते नहीं दिखी. हालांकि, युवक की पिटाई बाद अंत में जरूर कुछ पुलिस वाले बीच-बचाव करते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सिपाही घटना के दौरान पास ही खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था. पुलिस की कार्यप्रणाली और निष्क्रियता पर लोग सवाल उठा रहे हैं.

महिला को लंबे वक्त से परेशान कर रहा था युवक

पीड़ित महिला के मुताबिक आरोपी युवक उसे काफी वक्त से परेशान कर रहा था. उसकी हरकतों से वो और उसका परिवार मानसिक तौर पर टूट चुका था. ऐसे में जब चीजें बर्दाश्त से बाहर हो गईं तो उसने खुद ही मोर्चा संभालने का फैसला किया. फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया है. अब तक इस मामले पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.