हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Muzammil Danish

मोहम्मद मुजम्मिल दानिश संभल में रिपोर्टर हैं. साहित्य और पत्रकारिता जगत में उनकी हचान दानिश के रूप में है. छात्र जीवन से ही शायरी का शौक रखने वाले दानिश बीते 25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. इन्होंने सुदर्शन, जनसंदेश, CNB, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, महुआ, up news रिपब्लिक, लाइव टुडे, News1 इंडिया, पीटीआई, पंजाब केसरी आदि संस्थाओं में काम किया और अब TV9 भारतवर्ष के साथ हैं. दानिश 1998 में ZU इंटर कॉलेज और किसान इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे. यूनिसेफ के गोल्ड 2000 प्रोजेक्ट में मुरादाबाद-सम्भल जिले के कोऑर्डिनेटर का भी काम किया. इनकी शैक्षिक योग्यता M.Com, MA (समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत) के अलावा शिक्षा विशारद, वेद विशारद, यूटीसी, कामिल मुआलिम (अलीगढ़), IGD बॉम्बे, PGDCA, LLB एवं मास कम्युनिकेशन के साथ जर्नलिज्म में पीएचडी है.

Read More
Muzammil Danish

संभल में सपा विधायक इकबाल महमूद का अवैध मकान बुलडोजर कार्रवाई की जद में है. प्रशासन ने नोटिस चिपकाकर घर खाली करने की चेतावनी दी है. आरोप है कि यह मकान बिना अनुमति और नियमों के खिलाफ बना है. पिछले साल उनके बाग पर भी सरकारी जमीन घेरने के आरोप में बुलडोजर चला था. सात बार के विधायक पर अन्य विवादों में भी नाम आ चुका है.

संभल में एक पिता ने खुद अपनी ही बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. बेटी की गलती इतनी भर थी कि वह एक युवक से प्यार करती थी और छिप-छिपकर उससे बातें करती थी. इसकी जानकारी होने पर आरोपी पिता ने उसके मारपीट करते हुए जमीन पर पटक दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई.

बहराइच से जालंधर जा रही यात्रियों से भरी एक सेमी डीलक्स बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई. इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाकी सभी यात्रियों को किसी को हल्की तो किसी को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के मुताबिक हादसे में गंभीर स्थिति में 24 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

संभल में पुलिस-बदमाश में दिनदहाड़े मुठभेड़ की घटना सामने आई है. चेकिंग के दौरान गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें SHO घायल हो गए. वहीं, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ा गया. हालांकि, उसके दो साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है.

संभल में प्रशासन ने कथित अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ईदगाह परिसर में बुलडोज़र चलाया. कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे, जबकि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. प्रशासन का कहना है कि संबंधित निर्माण को लेकर पहले नोटिस […]

समाजवादी पार्टी ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति बदली है. अब पार्टी पारंपरिक जनसंपर्क के साथ डिजिटल नेटवर्क पर भी जोर दे रही है. इसके तहत बूथ स्तर पर 'डिजिटल योद्धा' तैयार किए जाएंगे, हर बूथ पर 40-50 नए सक्रिय सदस्य जोड़े जाएंगे. यह अभियान संगठन को तकनीक से जोड़ेगा, जिससे पार्टी नेतृत्व को रियल-टाइम जानकारी मिलेगी और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत होगी.

संभल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरिशा और उसके साथियों पर हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी वसूलने का गंभीर आरोप लगा है. एक युवक ने शिकायत की है कि उसे प्रेमजाल में फंसाकर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिये लाखों रुपये ऐंठे गए और बंधक भी बनाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

संभल में एक ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद वह घर से फरार हो गया. थोड़ी देर बाद मां पहुंची तो उसने बेटी को खून से लथपथ हालत में देखा. इसके बाद चीखपुकार मच गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लड़की का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.