UP: हिंदू लड़के से प्यार करती थी बहन तो सगे भाई ने उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवती का एक हिंदू युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे नाराज़ होकर आरोपी भाई ने इस वारदात को अंजाम […]
उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवती का एक हिंदू युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे नाराज़ होकर आरोपी भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया. हत्या के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतवाली पट्टी जग्गू प्रेम संबंधों से नाराज भाई ने अपनी 19 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी भाई ने वारदात की सूचना खुद डॉयल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मृतका का संबंध हिंदू युवक से था और वह उससे विवाह करना चाहती थी. कुछ दिन पहले युवक, लड़की को अमरोहा में अपनी बुआ के घर ले गया था. बाद में गांव के संभ्रांत लोगों की मदद से परिजन उसे घर ले आए थे.
घर से भाग गई थी लड़की
बताया जा रहा है कि रूपजहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दो दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. परिजनों द्वारा समझाने के बाद युवती वापस घर लौटी, लेकिन इस बात से नाराज़ भाई आलम ने देर रात अपनी बहन की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
दो महीने पहले कर ली थी शादी
वहीं, लड़की की प्रेमी की मां का कहना है कि मेरा लड़का शिवम और रूपजहां एक दूसरे से प्यार करते थे, दो महीने पहले घर से भागकर दोनों ने शादी भी कर ली थी, आज मुझे सूचना मिली है कि रुपजहां के बड़े भाई जानेआलम ने उसकी हत्या कर दी, मैं थाना आई हूं. फिलहाल, पुलिस पूछताछ कर रही है.
