हरिद्वार से संभल तक… बुर्के में तमन्ना मलिक की अनोखी कांवड़ यात्रा, महाशिवरात्रि पर करेंगी जलाभिषेक
संभल की तमन्ना मलिक हरिद्वार से गंगाजल लेकर महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी. बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा कर रहीं तमन्ना की यह यात्रा आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनी है. सैकड़ों श्रद्धालु उनके साथ हैं. यह कांवड़ यात्रा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व है. इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी. इसी पावन दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. महाशिवरात्रि पर भक्त उपवास रखते हैं और शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाते हैं. वहीं, संभल की तमन्ना मलिक हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की है.
जनपद संभल के थाना असमोली बदन पुर गुसाई गांव की रहने वाली तमन्ना मलिक इन दिनों अपनी आस्था और कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुर्के पहने तमन्ना मलिक ने हरिद्वार के गंगा घाटों से पवित्र जल उठाई है. तमन्ना बुर्का पहनकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक करने के लिए पैदल कांवड़ यात्रा कर रही हैं.
अपने पति अमन त्यागी के साथ पैदल कांवड़ यात्रा
कांवड़ यात्रा कर रहीं तमन्ना की यह यात्रा आस्था और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनी है. यह अनोखी पहल प्रेम और सद्भाव का संदेश दे रही है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस यात्रा में अब सैकड़ों श्रद्धालु उनके साथ जुड़ चुके हैं. तमन्ना मलिक अपने पति अमन त्यागी के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर संभल के लिए कांवड़ यात्रा पर निकली हैं.
तमन्ना मलिक ने तीन साल पहले अपने ही गांव के अमन त्यागी से प्रेम विवाह किया था. तमन्ना, यासीन की बेटी हैं और अपने परिवार के साथ गांव में ही रहती हैं. तमन्ना मलिक की यह कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण बनकर सामने आई है. तमन्ना कांवड़ यात्रा के साथ प्रेम विवाह और सामाजिक सौहार्द का संदेश दे रही है.
सैकड़ों कांवड़िये साथ, पुलिस भी सुरक्षा में मुस्तैद
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तमन्ना मलिक ने हरिद्वार से कांवड़ यात्रा शुरू की और गंगाजल लेकर अपने क्षेत्र के शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पैदल यात्रा कर रही हैं. शुक्रवार को वह अमरोहा के नौगंवा सादात पहुंच चुकी थी. उनके साथ सैकड़ों कांवड़िये और परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं. वहीं, पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा में मुस्तैद है.
