‘एक ही साल में दो बच्चे… मशीन भी फेल हो जाए’, मिथिलेश का सीमा हैदर पर तंज

सीमा हैदर ने छठवें बच्चे को जन्म दिया तो सोशल मीडिया पर बयानबाजी फिर शुरू हो गई. मिथिलेश भाटी ने तंज कसते हुए कहा, 'सीमा करना क्या चाह रही है? एक ही साल में दो बच्चे… इसने तो मशीन को भी फेल कर दिया.' मिथिलेश ने सीमा को 'लप्पू सा सचिन' वाली पुरानी टिप्पणी याद दिलाई. टीवी9 से मिथिलेश ने बातचीत की.

मिथिलेश का सीमा हैदर पर तंज

सीमा हैदर ने जैसे ही अपने छठवें बच्चे को जन्म दिया, वैसे ही बयानबाजी भी शुरू हो गई. ‘लप्पू सा सचिन’ कहकर सुर्खियां बंटोर चुकी मिथिलेश भाटी ने इस बार सीमा हैदर के बच्चों को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि आखिर सीमा करना क्या चाह रही है? एक ही साल में दो बच्चे हो रहे हैं… इसने तो मशीन को भी फेल कर दिया. मिथिलेश भाटी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है. इस मामले में टीवी9 ने मिथिलेश से बात की.

मिथिलेश भाटी से जब पूछा गया कि आप सोशल मीडिया पर सीमा और सचिन के बारे में बयान बाजी कर रही हैं तो उनका कहना है कि इतनी जल्दी-जल्दी बच्चों का जन्म होना समझ से पर है… आखिर दोनों करना क्या चाहते हैं? जब-जब सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने की कवायाद तेज होती है, तब-तब वह बच्चा पैदा करके बैठ जाती है. फिलहाल मिथिलेश का बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बंटोर रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सीमा और सचिन की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं

कई यूजर्स ने लिखा कि किसी भी महिला के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना सही नहीं है. वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे मामले को अनावश्यक विवाद बढ़ाकर मामले को शांत करने की अपील की. मिथिलेश भाटी के बयान से सीमा हैदर और सचिन की ओर से इस बयान पर कोई बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. उनके करीबी लोगों का कहना है कि वह निजी जीवन को लेकर बार-बार हो रही बयानबाजी से आहत हैं और परिवार पर ध्यान देना चाहते हैं.

सचिन और सीमा हैदर का परिवार फिलहाल को इनसे कोई फर्क अब नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है… फिलहाल दोनों का कहना है कि हम दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं, हमने जो भगवान से मांगा वह हमें मिल गया… हमारी पहली प्रार्थना यह थी कि हमें बेटी पैदा हो और दूसरी प्रार्थना यह थी कि अब हमें कोई एक बेटा पैदा हो… जो हमारी मनोकामना आप पूरी हो गई है. गौरतलब है कि सीमा हैदर के कुल छह बच्चे हैं.

कौन हैं मिथिलेश भाटी?

सीमा हैदर जब पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थी और सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने लगी, तब मिथिलेश भाटी चर्चा में आईं. मिथिलेश भी इसी गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने ‘लप्पू सा सचिन’ का एक बयान दिया था. यह बयान वायरल हो गया था. मिथिलेश भाटी गृहणी होने के साथ-साथ सोशल वर्कर भी हैं. वह समय-समय पर लोगों की आवाज भी उठाती है, लेकिन सीमा हैदर पर बयानबाजी को लेकर वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं.