हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

Rati Raman Mishra

रति रमण पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. राजनीतिक, सामाजिक और खेल संबंधी मुद्दों पर लिखते और बोलते रहते हैं. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद एबीपी न्यूज से अपने करियर की शुरुआत की. साल भर एबीपी लाइव में काम करने के बाद अब टीवी9 के साथ काम करने का मौका मिला है. यहां बतौर sub-editor डिजिटल टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More
Rati Raman Mishra

भदोही पुलिस ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके गैंग के खिलाफ शिकंजा कसा है. महाराष्ट्र में 100 करोड़ की दाल मिल कुर्क कर ली है. यह संपत्ति अपराध से अर्जित अवैध कमाई से खरीदी गई थी. अब तक विजय मिश्रा गैंग की 241 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं.

भाजपा नेता विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि चंपत राय आने वाले दिनों में जेल जा सकते हैं. हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले ली. उन्होंने कहा कि मैंने कभी यह नहीं कहा कि चंपत राय जेल जाएंगे.

NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए व्यापक सुरक्षा और छात्र-हितैषी इंतजाम किए हैं, जिसमें CCTV, जैमर और बायोमेट्रिक्स शामिल हैं. वहीं, यूपी में मुख्यमंत्री योगी ने 50% बस किराए में छूट, विशेष ट्रेनें और अस्थायी आवास की घोषणा की है. इसके अलावा, तीन लेयर की सिक्योरिटी लगाई गई है.

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इस साल तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. बढ़ते तापमान और भीषण लू के कारणों का अब वैज्ञानिक अध्ययन होगा. इसके लिए छह वैज्ञानिकों की टीम बनी है, जो रिमोट सेंसिंग और उपग्रह डेटा का उपयोग कर 48.9°C के असली रहस्य का पता लगाएंगे.

अखिलेश यादव ने योगी कैबिनेट विस्तार पर तंज कसते हुए बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को 'कूरियर-मैसेंजर' करार दिया. उन्होंने कहा कि विस्तार में सीएम का काम नहीं, पर्ची आती है और पढ़ी जाती है. अखिलेश ने सत्ता के लालच और लोभ पर भी सवाल उठाए और 'कर्मफल' सिद्धांत का जिक्र किया.

पहलवान विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह के बीच सोशल मीडिया पर शायरी का "युद्ध" छिड़ गया है. विनेश ने अपने संघर्ष और दृढ़ता को दर्शाते हुए शायरी साझा की, जिसका बृजभूषण ने पलटवार करते हुए जवाब दिया. हालांकि, ये अभी स्पष्ट नहीं, लेकिन शायरी की टाइमिंग से सवाल उठ रहे हैं.

जौनपुर के खेतासराय में दूल्हे की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से तीन के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने मौके से पिस्टल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की. यह गिरफ्तारी 3 मई को हुई सनसनीखेज वारदात के बाद हुई है.

फिल्म धुरंधर 2 आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसके चलते, माफिया अतीक अहमद एक बार फिर से सुर्खियों में है. फिल्म में 'आतिफ अहमद' का किरदार माफिया अतीक से प्रेरित है. फिल्म में अतीक के नकली नोटों के धंधे, पाकिस्तान कनेक्शन और जेल से नेटवर्क चलाने की कहानी बयां की गई है.