हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

उवैस चौधरी

उवैस चौधरी, पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 13 से अधिक वर्षों का अनुभव है. नेशनल न्यूज चैनल GNN में बतौर स्ट्रिंगर जिला संवाददाता के रूप में उन्होंने करियर की शुरुआत की. उसके बाद APN News, Hindi Khabar, One India.com , Bhaskar.com , Navbharat.com , Republic Bharat Channel, India Daily Live जैसे संस्थानों में रहे. उनकी वीडियो कंटेंट और डिजिटल कंटेंट पर अच्छी पकड़ है. क्राइम और राजनीति की खबरों में दिलचस्पी अधिक हैं. करीब 7 वर्ष तक Bhaskar.com में काम करने के चलते डिजिटल खबरों की अच्छी जानकारी है. भास्कर में बतौर स्टाफ रिपोर्टर भी काम कर चुके हैं. घूमने का शौक रखते हैं. कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्तमान में Tv9 डिजिटल में बतौर जिला संवाददाता के रूप कार्यरत हैं.

Read More
उवैस चौधरी

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक विवाहिता ने फेक इंस्टाग्राम आईडी से मिल रहे अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक स्टेटस के कारण आत्महत्या कर ली. बदनामी के डर से आहत महिला ने यह कदम उठाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जिसमें फेक आईडी की पहचान और साइबर उत्पीड़न के पीछे के दोषियों को पकड़ने पर जोर दिया जा रहा है.

इटावा के चंदेठी गांव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. दो दिन से बंद घर से मां-बेटी की खून से लथपथ शव मिले हैं. दोनों शव के गले पर धारदार हथियार के निशान थे. दूध पहुंचाने वाले को तीसरे दिन भी घर का दरवाजा बंद मिलने पर शक हुआ था.

इटावा पुलिस लाइन में एक माह के भीतर दूसरी आत्महत्या की घटना ने सबको चौंका दिया है. 2019 बैच की महिला कांस्टेबल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी. इससे पहले 2 जुलाई को एक सिपाही की पत्नी ने भी फांसी लगाई थी. इन घटनाओं से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं.

इटावा में मकान निर्माण विवाद ने खूनी रूप ले लिया. चचेरे भाई ने ही युवक को कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी ने बताया कि उसने 30 साल पुरानी रंजिश का बदला लिया है, जब उसके पिता पर हमला किया गया था.

इटावा में एक मेकअप आर्टिस्ट ने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले, उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें चार लोगों पर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया. पति के अनुसार, ये लोग शादी से पहले की बातों को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे.

इटावा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. उनकी पत्नी और प्रेमी ने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए सुनियोजित साजिश रची. हत्या से चार दिन पहले खरीदे गए कीपैड मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर पूरी योजना बनाई गई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है.

इटावा में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सांसद समेत पांच लोगों पर अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी और मानहानिकारक सामग्री फैलाने का आरोप लगाया है. सपा नेताओं ने थाने में तहरीर दी है. साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा.

इटावा पुलिस लाइन में एक सिपाही की पत्नी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है. शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला है. परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर हत्या और लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि मृतका द्वारा पहले भी घरेलू हिंसा की शिकायत की गई थी.