15-15 मिनट के लिए 3 घंटे में 5 बार बंद होगा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे; जानिए क्यों

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार 12 मार्च को 5 बार में कुल 75 मिनट के लिए ट्रैफिक बंद रहेगा. यह क्लोजर 132 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के ओवरहेड क्रॉसिंग कार्य के लिए यूपीडा द्वारा जारी किया जा रहा है. कुल पांच ब्लॉक (प्रत्येक 15 मिनट) में यातायात बाधित होगा. यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, इसलिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं.

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे Image Credit:

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को सवा घंटे के लिए ट्रैफिक बंद रहेगा. एक्सप्रेस-वे पर यूपीडा ने 15-15 मिनट के पांच क्लोजर जारी किया है. यह स्थिति एक्सप्रेस-वे पर 132 केवी डबल सर्किट भोगांव जीएसएस से भादां टीएसएस ट्रांसमिशन लाइन के ओवरहेड क्रॉसिंग के काम की वजह से बनी है. इस संबंध में यूपीडा ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने वालों के लिए अलर्ट जारी किया है. संभावना जताई है कि इस क्लोजर के दौरान थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक बाधित हो सकता है.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ओवरहेड क्रासिंग के लिए सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक के लिए एक्सप्रेस-वे बंद करने की मांग की थी. बताया था कि स्वीकृत शेड्यूल के मुताबिक ब्लॉक केवल दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:15 बजे तक छोटे-छोटे अंतराल में होना है. कुल मिलाकर 15-15 मिनट के 5 ब्लॉक लगने हैं. ऐसे में यूपीडा ने केवल ब्लॉक लगने के समय एक्सप्रेस-वे बंद करने को मंजूरी दी है.

75 मिनट बंद रहेगा ट्रैफिक

यूपीडा के मुताबिक बिजली निगम को 15-15 मिनट के लिए पांच ब्लॉक दिए गए हैं. इस व्यवस्था के तहत 12 मार्च की दोपहर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच अलग अलग समय पर 15-15 मिनट के लिए एक्सप्रेस-वे को बंद किया जाएगा. बिजली निगम द्वारा ओवरहेड का काम चेनेज 96+788 किलोमीटर पर किया जाएगा. इस संबंध में यूपीडा ने प्रेसनोट के माध्यम से अलर्ट जारी किया है. बताया कि पांचों ब्लॉक मिलकर कुल 75 मिनट के लिए ट्रैफिक बाधित होगा.

ये है एक्सप्रेस-वे बंदी का शेड्यूल

हर ब्लॉक के बाद चलेगा ट्रैफिक

अधिकारियों के मुताबिक केवल ब्लॉक के समय ही एक्सप्रेस-वे पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोका जाएगा. वहीं 15 मिनट के ब्लॉक के बाद एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक खोल दिया जाएगा. इससे एक्सप्रेस-वे पर यातायात में कोई बड़ी बाधा आने की संभावना ना के बराबर है. फिर भी यदि लोग किसी तरह के अवरोध से बचने के लिए चाहे तो वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकते हैं. अधिकारियों के मुताबिक चेनेज 96+788 एक्सप्रेस-वे के शुरुआत में है. संभवत: यह एरिया आगरा से लगभग 90-100 किमी की दूरी पर है.

Follow Us