हिन्दी News9 ಕನ್ನಡ తెలుగు मराठी ગુજરાતી বাংলা ਪੰਜਾਬੀ தமிழ் മലയാളം मनी9

आगरा शहर की न्यूज़

कराया लिंग परिवर्तन, ऐंठ ली नगदी-बाइक; BF के खिलाफ थाने पहुंची किन्नर

आगरा में एक किन्नर ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर रेप करने, लिंग परिवर्तन के लिए मजबूर करने और 4 लाख रुपये व बुलेट बाइक हड़पने का आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शादीशुदा होने के बावजूद पीड़िता को झांसे में लिया. पुलिस ने अब किन्नर की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कोई पछतावा नहीं... 17 साल की बेटी की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचा पिता

आगरा में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की झूठी शान के नाम पर हत्या कर दी. बेटी की मित्रता से नाराज पिता ने धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया और खुद थाने में सरेंडर कर दिया. उसे अपने कृत्य का कोई पछतावा नहीं है.

पहले हत्या, फिर टुकड़े कर कूकर में उबाला शव;अवैध संबंध की खूनी दास्तां

आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिले शव के टुकड़ों को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. ओडिशा की महिला की बर्बर हत्या कर शव के 19 टुकड़े किए गए, फिर कूकर में उबालकर ट्रॉली बैग में रखे गए. अवैध संबंधों के विवाद में हुई इस खूनी वारदात के बाद आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में चेन्नई पुलिस जुटी है.

1998 में हुई थी मौत, फिर कैसे 27 साल बाद स्कूटी चलाते नजर आया ताराचंद?

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताराचंद शर्मा नामक एक व्यक्ति, जिसे 1998 में मृत घोषित कर गिरफ्तारी से बचने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र पेश किया गया था, 25 साल बाद जीवित पकड़ा गया. वह स्कूटी चला रहा था और बैंक लेनदेन भी कर रहा था. शिकायतकर्ता ने उसे जीवित देख इस जालसाजी का पर्दाफाश किया. कोर्ट के आदेश पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

BJP सांसद कंगना की बढ़ेंगी मुश्किलें, आगरा में वकील ने दर्ज कराया केस

बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं. आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज कराया है. यह मामला किसानों और महात्मा गांधी को लेकर 2024 में दिए गए कथित विवादित बयानों से जुड़ा है. जुलाई 2026 में आगरा की एमपी-एमएलए अदालत […]

GEN-Z को ‘जनरेशन गटर’ बोलकर मुश्किल में फंसी कंगना, आगरा में केस दर्ज

कंगना रनौत अपनी 'जनरेशन गटर' वाली टिप्पणी को लेकर मुश्किलों में हैं. NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को निशाना बनाने पर आगरा में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है. यह शिकायत MP/MLA कोर्ट में आगरा के एक वकील ने दर्ज कराई है, जिसमें छात्रों का अपमान करने का आरोप है. इस मामले पर 21 अगस्त को सुनवाई होगी.

कहीं ये पुर्नजन्म तो नहीं? मौत के 17 घंटे बाद फिर मिली 9 दिन की जिंदगी

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक 65 वर्षीय महिला को मृत घोषित किया गया, पर 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार से पहले वह अचानक उठ बैठीं. परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने नौ दिन और जिया. इस रहस्यमय घटना ने डॉक्टरों और लोगों को चौंका दिया है. क्या यह पुनर्जन्म था या कोई मेडिकल चमत्कार? यह घटना जीवन और मृत्यु के रहस्यों पर सवाल उठाती है.

जिन्न का साया बता युवती से रेप, वीडियो भी बनाया;अब जेल पहुंचा तांत्रिक

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक तांत्रिक ने युवती को जिन्न का साया बताकर डराया और उसे अपने ठिकाने पर बुलाकर रेप किया. आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया और उससे 61 हजार रुपये भी ऐंठे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला मलपुरा थाना क्षेत्र का है.

धूमधाम से की शादी, पति संग मनाई सुहागरात; फिर BF संग हो गई फरार दुल्हन

हनीमून मनाने आई दुल्हन ने पति को मिठाई लाने भेजा और खुद प्रेमी संग फरार हो गई. इधर, मिठाई लेकर लौटे पति को पता चला तो वह हैरान और परेशान हो गया. बड़ी मुश्किल से दूल्हे ने खुद को संभाला और पिनाहट थाने में जाकर अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आगरा में ट्रैक पर कूदी डिप्टी स्टेशन अधीक्षक की बहन; जानिए पूरा मामला

आगरा कैंट पर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक से आरपीएफ जवानों की मारपीट के बाद बवाल मचा है. मामले में चार RPF जवानों को सस्पेंड किया गया है. वहीं, अब परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस बीच डिप्टी एसएस की बहन ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर शताब्दी रोकने का प्रयास किया.