बुलंदशहर में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या करने वाला जीतू सैनी एनकाउंटर में ढेर,दो पुलिसकर्मी भी घायल

बुलंदशहर में अपना बर्थडे मनाते समय एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने वाला आरोपी जीतू सैनी एनकाउंटर में पुलिस द्वारा मार गिराया गया है. हत्याकांड के बाद से वह फरार था. पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

एनकाउंटर में ढेर आरोपी जीतू सैनी

बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस की स्वाट टीम, खुर्जा नगर और अनूपशहर थाने की संयुक्त टीम के साथ 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जीतू सैनी के साथ हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हो गया. बाद में उसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.

बदमाशों ने पुलिस पर भी की फायरिंग

आज सुबह पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. धराऊ चौकी थाना खुर्जा देहात के पास जब दो व्यक्ति स्कूटी पर सवार आ रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया. बदमाशों ने न केवल रुकने से इनकार कर दिया, बल्कि पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और तेजी से भागने लगे.पुलिस ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर झाझर रोड पर उन्हें घेर लिया.

जवाबी कार्रवाई में जीतू सैनी ढेर

खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी. पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया. दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है.घायल बदमाश की पहचान जीतू सैनी पुत्र सुभाष सैनी, निवासी मौहल्ला पंजाबियान, थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई.

उसे तुरंत सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अब तक इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया..कुछ आरोपी फरार है. जिनको पड़कने ले पुलिस दबिश दे रही है. मृतक के पास से पुलिस को 1 अवैध पिस्टल 32 बोर. 15 जिंदा कारतूस + 14 खोखा कारतूस, 1 एक्टिवा स्कूटी बिना नंबर प्लेट बरामद हुई.

दो पुलिस कर्मी भी घायल

मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक मौहम्मद असलम और थाना अनूपशहर के हैड कांस्टेबल मोहित कुमार घायल हो गए. प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नगर रामफल सिंह और स्वाट टीम के हैड कांस्टेबल कपिल नैन के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिससे उनकी जान बच गई.

(इनपुट -सुमित शर्मा)

Follow Us