रविवार को हार्ट अटैक, मंगलवार रात मौत… बुलंदशहर के ADM भारत यादव नहीं रहे

बुलंदशहर के ADM न्यायिक भारत राम यादव का हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज के कारण लखनऊ के SGPGI में निधन हो गया. नोएडा के फोर्टिस अस्पताल से रेफर होने के बाद उनका इलाज चल रहा था. दो साल से बुलंदशहर में सेवाएं दे रहे भारत यादव के निधन से जिला प्रशासन में गहरी शोक की लहर है

बुलंदशहर ADM (न्यायिक) भारत यादव का निधन Image Credit:

बुलंदशहर में तैनात ADM (न्यायिक) भारत राम यादव का मंगलवार रात लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्था (SGPGI) में निधन हो गया. रविवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें हार्ट अटैक आया था और ब्रेन हेमरेज की स्थिति बनी थी. परिजनों ने उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं होने पर मंगलवार सुबह उन्हें बेहतर इलाज के लिए SGPGI रेफर कर दिया गया था.

लखनऊ के SGPGI में विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम ने उनका इलाज किया लेकिन तमाम कोशिशें के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. ADM (न्यायिक) भारत राम यादव के निधन की खबर से बुलंदशहर जिला प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है. वह करीब 2 साल से बुलंदशहर में तैनात थे और अपने मिलनसार स्वभाव और कार्यशैली के लिए जाने जाते थे.

2015 बैच के प्रमोटी PCS अधिकारी थे भारत

ADM (न्यायिक) भारत राम यादव ने मंगलवार रात 10 बजे लखनऊ के SGPGI में 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वह साल 2015 बैच के प्रमोटी पीसीएस अधिकारी थे. भारत राम मूल रूप से फैजाबाद जिले के निवासी थे. प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने बुलंदशहर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई.

जिला प्रशासन ने अनुभवी अधिकारी को खो दिया

भारत राम यादव के निधन की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट समेत विभिन्न सरकारी कार्यालय में शोक का माहौल बन गया है. उनके आकस्मिक निधन से प्रशासनिक विभाग को गहरा आघात पहुंचा है. अधिकारी और कर्मचारियों के बीच उनके पहचान एक समर्पित अधिकारी के रूप में थी. उनके निधन से जिला प्रशासन ने अनुभवी अधिकारी को खो दिया.

अधिकारी और कर्मचारियों ने व्यक्त की संवेदनाएं

अधिकारी और कर्मचारियों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोका कुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है. प्रशासनिक अधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय में धीरे रखने की कामना की. भारत राम यादव के निधन से बुलंदशहर के प्रशासनिक महकमें में गहरा दुख है.

Follow Us

Latest Stories