बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान, फ्लैट में मिली मां की लाश; गाजियाबाद के इस सोसायटी में हड़कंप
गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक सोसायटी में 40 वर्षीय युवक ने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिसमें उसकी मौत हो गई. इसके बाद जब पुलिस उसके फ्लैट में पहुंची तो दंग रह गई, कमरे में मृतक की मां का शव पड़ा मिला, दो संभवतः दो दिन पुराना था.
गाजियाबाद के कवि नगर थाना इलाके में गुरुवार को एक हाई-राइज़ सोसाइटी में हड़कंप मच गया. एक युवक ने सोसाइटी की 13वीं मंज़िल से छलांग लगा दी. पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि, पुलिस तब हैरान रह गई जब उन्हें मृतक के फ्लैट में छानबीन के दौरान उसकी मां की लाश मिली.
घटना, नेशनल हाईवे -9 पर बनी महागुन पुरम सोसायटी की है. मृतक युवका का नाम राजवीर (40) का था, जो अपनी मां के साथ विनायक टावर के ग्राउंड फ्लोर पर रहता था. जब पुलिस छानबीन करने सोसायटी पहुंची तो, उसका फ्लैट अंदर से बंद मिला, और बाहर गंदी बदबू आ रही थी. जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो बेड पर महिला का शव पड़ा हुआ था.
मां की मौत स्वाभाविक थी या हत्या की गई?
एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि डायल 112 पर सुसाइड में सुसाइड करने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वह अपनी मां के साथ विनायक टावर के ग्राउंड फ्लोर पर रहता था. फ्लैट की छानबीन में उसकी मां का शव भी बेड पर मिला है.
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि मां का शव दो दिन से बेड पर पड़ा हुआ था. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एसीपी ने बताया कि घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुला लिया गया है. अब मां की मौत स्वाभाविक थी या उनकी हत्या की गई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.
पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही
पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. रिश्तेदारों से जानकारी जुटा जा रही है कि आखिर इस सुसाइड का कारण क्या था? मृतक राजवीर की पत्नी और बच्चे उसके साथ नहीं रहते थे. आशंका है कि पहले मां की हत्या की गई होगी और फिर खुद युवक ने 13वीं मंज़िल से छलांग लगा दी. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.