पतंग उड़ाते समय छत पर गिरा मासूम, सीने और गर्दन के आरपार हुआ सरिया…क्या बची जान?

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग लाल टोली क्षेत्र में एक बच्चा छत पर पतंग उड़ाते हुए गिर पड़ा. इस दौरान छत पर पिलर के लिए निकला सरिया उसके सीने और गर्दन के आर पार हो गया.करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद परिवार वाले किशोर को सरिया सहित लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों की टीम ने 3 घंटे के आपरेशन के बाद सरिया को बाहर निकाला.

बच्चे के सीने और गर्दन के आरपार हो गया सरिया Image Credit:

गोरखपुर में दिल दहला देने वाला मामला आने आया है. यहां एक14 साल का किशोर पतंग उड़ते समय छठ के पिलर के लिए निकले सरिया पर गिर गया. इससे सरिया उसके सीने और गर्दन के आर पार हो गया. मां जब छत पर बेटे को बुलाने पहुंची तो उसे देखकर चीख पड़ीं. परिवार के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद आनन फानन में सरिया काटने वाले को बुलाया गया.

3 घंटे के ऑपरेशन के बाद शरीर से बाहर निकाला गया सरिया

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद परिवार वाले किशोरको सरिया सहित लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों की टीम ने 3 घंटे के आपरेशन के बाद सरिया को बाहर निकाला. यह घटना सोमवार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग लाल टोली की है. तिवारीपुर थाना क्षेत्र की इलाहीबाग लला टोली निवासी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वह एक प्राइवेट सेक्टर में चपरासी का काम करते हैं.

छत पर पतंग उड़ा रहा था बच्चा

उनकी पत्नी अदिति श्रीवास्तव गृहणी है. उनके तीन बच्चे हैं. बड़ा बेटा हर 14 वर्ष और दो बच्ची उस छोटे हैं. गरीबी की वजह से तीनों बच्चे घर पर रहते हैं. उनके पास इतना आमदनी नहीं है कि वह बच्चों को पढ़ सके. मां अदिति ने बताया कि उनका बड़ा बेटा हर श्रीवास्तव छत पर खेल रहा था. वह हर्ष को दो बार डांट का छत से नीचे लेकर आई थी.

मंजर देख मां के उड़ गए होश

फिर वह खाना बनाने लगी. घर में पहले मंजिल की छत पर जाने के लिए सीढ़ियां बनाई गई है, जिस पर एक टीनसेट का छज्जा बना हुआ है. अचानक हर सीढ़ी पर बने तीन सीट पर चलकर पतंग उड़ाने लगा. थोड़ी देर के बाद उसके चिल्लाने की आवाज आई. आवाज सुनकर जब वह छत पर गई तो वहां का मंजर देख कर वह चिल्लाने लगी.

सरिया हर्ष के सीने और गर्दन के आर पार हो गया था, जिसके बाद उन्होंने बगल में बिल्डिंग मटेरियल वाले अशफाक को बुलाया. मौके पर पहुंचे अशफाक ने जब उसे देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सरिया काटने वाले मशीन लाकर सरिया को काटकर अलग किया.

3 घंटे तक चला ऑपरेशन

बच्चे को सरिए के साथ ही जिला अस्पताल लेकर गए, इस दौरान मासूम दर्द से सीख रहा था, लगभग 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने गले और सीने से आप पर हुए सरिए को बाहर निकाला, फिलहाल मासूम हर्ष की हालत नाजुक है डॉक्टरों की माने तो चार दिन बाद देखने से पता चलेगा क्या स्थित है.

Follow Us