गोरखपुर शहर की न्यूज़
कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हैं अमरमणि?इसलिए लगाए जा रहे कयास
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी सपा-बसपा के बाद अब कांग्रेस के साथ राजनीति में वापसी कर सकते हैं. गोरखपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं संग उनकी मौजूदगी ने सियासी अटकलों को तेज कर दिया है. मधुमिता हत्याकांड के बाद जेल से रिहा हुए अमरमणि ने महाराजगंज की फरेंदा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जबकि बेटे अमनमणि नौतनवां से उतरेंगे. उनकी कांग्रेस में संभावित एंट्री से यूपी की राजनीति गरमा गई है.
प्रिंसिपल ने स्कूल में मुर्गा बनाया मुर्गा, बच्चे के पिता ने दी ये सजा
गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बच्चे के देरी से स्कूल आने और प्रिंसिपल द्वारा उसे 'मुर्गा' बनाने की सजा देने पर पिता ने प्रिंसिपल के साथ मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए. इस मामले में प्रिंसिपल ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश की जा रही है. यह घटना स्कूल में अनुशासन और अभिभावकों की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाती है.
गोरखपुर में महिला की न्यूड लाश मिलने से सनसनी, कपड़े कुछ दूर थे बिखरे
गोरखपुर में एक महिला का नग्न शव सड़क किनारे खेत में मिला, जिससे हड़कंप मच गया है. पुलिस को शव के पास से मोबाइल, लोअर और चप्पल भी मिले हैं. प्रारंभिक जांच में गले पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है.
नारायणी नदी में नेपाल से आ रही लाशें, गोरखपुर एम्स में रखवाए गए 9 शव
नेपाल में आए जलप्रलय के कारण नारायणी नदी में बहकर कुशीनगर तक पहुंचे 9 शवों से दहशत है. इन अज्ञात शवों को गोरखपुर एम्स में सुरक्षित रखवाया गया है, जिनकी पहचान के लिए नेपाल सरकार को सूचना दी गई है. एम्स में शवों के प्रबंधन और पहचान के प्रयास जारी हैं, वहीं शवों की संख्या बढ़ने की आशंका प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.
कैसे चुनाव लड़ पाएंगे अमरमणि? ऐलान करते ही गरमाई पूर्वांचल की राजनीति
पूर्वांचल के बाहुबली अमरमणि त्रिपाठी ने 2027 चुनाव लड़ने का ऐलान कर राजनीति गरमा दी है. मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजायाफ्ता होने के बावजूद उनकी रिहाई के बाद उन्होंने खुद यह घोषणा की है. उनके बेटे अमनमणि भी चुनाव लड़ेंगे. इस ऐलान से उनके चुनाव लड़ने की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं, साथ ही पूर्वांचल की ब्राह्मण और बाहुबल की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलें हैं.
BF से बात करने से रोका तो टंकी पर चढ़ी छात्रा,20 मिनट हवा में लटकी रही
गोरखपुर में प्रेमी से बात करने से मना करने पर एक 9वीं की छात्रा 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. मां की डांट से नाराज़ छात्रा ने कूदने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया. इस दौरान छात्रा 20 मिनट तक हवा में लटकी रही.
10वीं की छात्रा से रेप, विरोध पर वायरल किया ऑडियो; पॉक्सो एक्ट में FIR
गोरखपुर में एक स्कूल प्रबंधक के बेटे पर उसी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
'लेखपाल-कानूनगो-तहसीलदार सबको सस्पेंड करो', CM योगी ने क्यों कहा?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन और राजस्व विवादों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है.मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान एक महिला ने दबंगों पर रास्ता रोकने और धमकी देने का आरोप लगाया. शिकायत सुनकर सीएम योगी ने अधिकारियों को महिला को हर हाल में रास्ता दिलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अगर लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार रास्ता दिलाने में खुद को असमर्थ मानते हैं तो तीनों को निलंबित किया जाए.
गोरखपुर में 300 करोड़ का निवेश तैयार, 3 बड़ी कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री
गोरखपुर में औद्योगिक हब बनाने देने की दिशा में बड़ी तैयारी है. जिले में करीब 300 करोड़ रुपये से तीन नई औद्योगिक परियोजनाएं स्थापित होंगी. इन उद्योगों के शुरू होने से जहां गोरखपुर में उत्पादन और कारोबार का दायरा बढ़ेगा. वहीं, ये प्रोजेक्ट स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे.
'नपुंसक है मेरा पति, एक बार भी…' थाने पहुंच ऐसा क्यों बोली पत्नी? FIR
गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति और 8 ससुरालियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि उसका पति नपुंसक है और शादी के डेढ़ साल बाद भी संबंध नहीं बना पाया. आरोप है कि ससुराल वालों ने यह बात छिपाकर शादी कराई और अब 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
More Videos