‘2027 में बनेगी समाजवादी पार्टी की सरकार’, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर का दावा

मुरादाबाद में पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. कमाल अख्तर ने उपचुनावों और पश्चिम बंगाल चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की. साथ ही उन्होंने स्मार्ट मीटरों को निजीकरण की साजिश बताते हुए सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा.

Follow Us