20 मिनट तक गेट खटखटाते रह गए पिता, दरवाजा खुला तो बेटी फंदे पर लटकी मिली
संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर खुदकशी कर ली.बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी. उसके पिता डेयरी से दूध लेने गए थे जबकि मां रिश्तेदारी में गई हुई थीं.
संभल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां बीए फाइनल ईयर की एक छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. घटना के वक्त छात्रा घर पर अकेली थी. फिलहाल, सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है. उनकी तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है. यह मामला चंदौसी थाना क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी है. घटना की जानकारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
घर पर अकेली थी छात्रा
बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी. उसके पिता डेयरी से दूध लेने गए थे जबकि मां रिश्तेदारी में गई हुई थी.काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली. उसने सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया था. छात्रा के इस कदम के बाद परिवार में हाहाकार मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने छात्रा के मोबाइल-लैपटॉप को कब्जे में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस टीम फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने जांच के लिए छात्रा का लैपटॉप और मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.
आत्महत्या के कारणों का अब तक नहीं चल पाया पता
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है गया है. फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. छात्रा के मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जा रही है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं छात्रा किन्हीं अन्य कारणों के चलते मानसिक तनाव से तो नहीं जूझ रही थी.
