बेवफा निकली दुल्हन, सुहागरात में ही खुल गई पोल; 2 महीने में ही पति ने उठा लिया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक प्रेम विवाह का दुखद अंत हुआ. महज दो महीने पहले शादी करने वाले पति ने अपनी पत्नी की बेवफाई के शक में लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

मौके पर पहुंची पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में महज दो महीने पहले हुए एक लव मैरिज का खौफनाक अंत हो गया है. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी के सिर पर हमला किया. इससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर वारदात कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला कानपुर देहात में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आरटीओ कार्यालय के पास का है. डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली गांव निवासी 29 वर्षीय सपना उर्फ आसमा अपने पति 30 वर्षीय गजेंद्र संखवार के साथ यहां किराए के मकान में रह रही थी. गजेंद्र राज मिस्त्री का काम करता है. दो महीने पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था. बताया जा रहा है कि इस शादी के बाद भी पत्नी का किसी से चक्कर चल रहा था. इसको लेकर दोनों में कई बार झगड़े भी हो चुके थे.

रंगे हाथ पकड़ा तो भड़का गुस्सा

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने सपना मोबाइल पर किसी से बात करते हुए खुद पकड़ लिया. उसने इसका विरोध किया तो दोनों में बहस शुरू हो गई और इसी दौरान उसने लोहे का रॉड उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और सपना को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी ने खुद बुलाई पुलिस

वारदात के बाद आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन किया और पत्नी की हत्या करने की सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बता दें कि सपना और गजेंद्र की शादी करीब दो महीने पहले ही कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी. जिस रिश्ते की शुरुआत साथ जीने-मरने के वादे के साथ हुई थी, उसका अंत अब एक दर्दनाक हत्या के रूप में हुआ है.

रिपोर्ट: बृजेन्द्र गुप्ता, कानपुर देहात

Follow Us