‘बाबा साहेब की हर एक मूर्ति पर लगेगा छत्र’, आंबेडकर जयंती को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान
सीएम योगी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश जहां भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा होगी. उसके ऊपर छत्र लगाया जाएगा.साथ ही आंबेडकर जयंती के दिन बीजेपी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बाबा साहब की मुर्तियों की सफाई करेंगे. फिर 14 अप्रैल को प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. प्रतिमा जिस पार्क में होगी उसका सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू किया जाएगा.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने गोरखपुर में कहा कि ‘प्रदेश में जहां भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा होगी. उसके ऊपर छत्र लगाया जाएगा. साथ ही सद्गुरू रविदास और महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा.’
बाबा जयंती के दिन के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को ये निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि ’14 अप्रैल को भारत के संविधान के शिल्पकार बाबा साहब की जयंती है. इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बाबा साहब की मुर्तियों की सफाई करेंगे. फिर 14 अप्रैल को प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. प्रतिमा जिस पार्क में होगी उसका सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू किया जाएगा.’ उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेने और सेल्फी खींचकर पार्टी को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आह्वान किया.
आंबेडकर जयंती तक कार्यकर्ताओं से पदयात्रा की अपील
सीएम योगी ने आज 06 अप्रैल को बीजेपी के स्थापना दिवस से लेकर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती के दिन तक कार्यकर्ताओं को ‘पदयात्रा’ का मंत्र दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुबह-शाम दो किलोमीटर की पदयात्रा जरूर निकालने की अपील की. साथ ही कहा है कि इसके जरिए डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जरूर पहुंचाए.
राजनीतिक गंदगी साफ करना हमारा कर्तव्य- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आग कहा कि ‘जिस तरह गंदगी बीमारी का कारण बनती है, उसी तरह राजनीतिक गंदगी राष्ट्र और प्रदेश को बीमार कर देती है.इसकी सफाई करना हमारा कर्तव्य है. इसके लिए अभियान चलाना होगा.कार्यकर्ता सुबह-शाम दो किलोमीटर की पदयात्रा जरूर करें.’
संगठन जितना बड़ा ,चुनौतियां उतनी ही ज्यादा- सीएम योगी
सीएम योगी कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि ‘संगठन जितना बड़ा होगा, चुनौतियां उतनी ही ज्यादा होंगी. भारत की प्रगति से जलने वाले दुश्मन दुष्प्रचार और षडयंत्र करेंगे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर दुश्मन की हरकतों और मंसूबों को नाकाम करने का काम करेंगे.’