कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व IAS राकेश वर्मा, अभिनेत्री जारा खान ने भी थामा ‘हाथ’
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज हो गया है. बुधवार को पूर्व IAS अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए. प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद राकेश वर्मा ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज अधिकारी काम करने के बजाय रील बनाने में लगे हैं. सामाजिक कार्यकर्ता और अभिनेत्री जारा खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का अलग-अलग पार्टियों में शामिल होना शुरू हो गया है. बुधवार को पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में हुई जॉइनिंग के दौरान राकेश वर्मा ने सरकार और मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि आज के दौर में अधिकारी अपना काम करने के बजाय रील बनाने में लगे हैं.
इससे पहले पूर्व IAS राकेश वर्मा ने चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में शामिल हुए थे, लेकिन चंद दिनों में ही उनका मोहभंग हो गया और अब कांग्रेस में शामिल हो गए. इस दौरान पूर्व IAS राकेश वर्मा ने शिक्षा को देश के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि अगर देश को बचाना है तो शिक्षा पर काम करना होगा. राकेश वर्मा के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता और साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री जारा खान ने भी कांग्रेस का दामन थामा.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए साथियों का स्वागत किया. इस दौरान पूर्व IAS राकेश वर्मा ने कहा कि आज के दौर में अधिकारी अपना काम नहीं कर रहे हैं, रील बना रहे हैं… अगर हमें देश को बचाना है तो शिक्षा पर काम करना पड़ेगा. कांग्रेस में शामिल होते ही पूर्व आईएएस राकेश वर्मा ने अपनी राजनीतिक पारी की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान के लिए काम कर रही है और इसी वजह से इसका हिस्सा बना हूं.
राकेश वर्मा ने कहा कि देश को ऐसी सरकार की जरूरत है जो देश के लोगों का ध्यान रखे. उन्होंने कहा, ‘हमें वह सरकार चाहिए जो देश के लोगों का ध्यान दे… कांग्रेस पार्टी संविधान के लिए काम कर रही है, इस वजह से कांग्रेस की सदस्यता ली. पूर्व आईएएस ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि डीएम का काम मजदूर से बात करना है… पुलिस को आगे करना नहीं. राकेश वर्मा ने अधिकारियों के कामकाज के तरीके पर भी टिप्पणी की.
राकेश वर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनकी राहुल गांधी से कल मुलाकात हुई थी और वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की कार्यशैली से भी काफी प्रभावित हैं. वहीं सामाजिक कार्यकर्ता जारा खान ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली. कांग्रेस के इस जॉइनिंग कार्यक्रम को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठन विस्तार की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है. हाल में कई चेहरे कांग्रेस में शामिल हुए हैं.