‘नहीं गिराई वर्दी की गरिमा…’ सस्पेंडेड महिला दरोगा का बड़ा चैलेंज, बोली- अश्लील चैट मिला तो इस्तीफा दूंगी
मेरठ की सस्पेंडेड दरोगा अनु कॉलिस ने अश्लील चैट के आरोपों पर लाइव आकर चुनौती दी है. उन्होंने कहा, 'यदि कोई अश्लील चैट का सबूत दिखाए तो मैं तत्काल इस्तीफा दे दूंगी.' वर्दी की गरिमा बनाए रखने का दावा करते हुए, उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो से उन्हें मानसिक परेशानी हुई. उन्होंने विवादित ड्रेस पहनने को सामान्य बताते हुए कहा कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सस्पेंडेड महिला दरोगा ने खुला चैलेंज किया है. उसने कहा कि कोई भी वक्ति उनका अश्लील चैट दिखा दे, वो तत्काल इस्तीफा दे देंगी. उन्होंने कहा कि वर्दी की गरिमा के साथ खिलवाड़ उन्हें बर्दाश्त नहीं है और उन्होंने खुद ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे वदी की गरिमा को ठेस पहुंचे. कथित तौर पर आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में सस्पेंड हुई महिला दरोगा ने यह चैलेंज यूट्यूब पर लाइव आकर किया है.
इस दौरान महिला दरोगा अनु कॉलिस ने उस एंफ्लूएंसर को खूब खरी खोटी सुनाई है, जिसने उनकी वीडियो वायरल किया था और उसके बाद से ना केवल महकमे में, बल्कि पूरे प्रदेश में बवाल मचा था. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं और इसी वजह से वह कई दिनों से अपने कमरे में बंद हैं. उन्होंने कहा कि इस एंफ्लूएंसर ने कुछ व्यूज पाने के लिए उनकी इज्जत-प्रतिष्ठा और 25 साल की मेहनत पर पानी फेर दिया.
आरोपों पर दी ये सफाई
महिला दरोगा अनु ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी. कहा कि सवाल किया क्या यूट्यूब पर अश्लील चैट हो सकता है? यदि कोई भी व्यक्ति उनके अश्लील चैट का स्क्रीनशॉट दिखा दे, वह तत्काल इस्तीफा दे देंगी. उन्होंने कहा कि वर्दी उनका पैशन है और उन्होंने कोई ऐसा काम नहीं किया, जिससे इस वर्दी की गरिमा प्रभावित हो. गौरतलब है कि अनु का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो को आपत्तिजनक बताया गया और इसी आधार पर उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया.
उसी ड्रेस पर लाइव आईं, जिस पर हुआ बवाल
एक हफ्ते की चुप्पी के बाद अनु कोलिस उसी ड्रेस में लाइव आईं, जिसको लेकर बवाल मचा था. उन्होंने बताया क यह ड्रेस उन्होंने मॉल से खरीदा है. कहा कि उनके घर में इस तरह के कपड़े पहने जाते हैं और इससे उनके पापा, मम्मी या भाई किसी को भी कोई आपत्ति नहीं है. इसी के साथ उन्होंने एंफ्लूएंसर का नाम लेकर कहा कि अब इन कपड़ों से आपको दिक्कत हो रही है तो आप ना देखें. इसी के साथ उन्होंने खुद को निर्दोष बताया. चैलेंज किया कि वह कहीं से गलत नहीं हैं और हर तरह की जांच के लिए तैयार भी हैं.